RR vs SRH Live Telecast And Streaming Details: IPL 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का सामना होना है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरी टक्कर होगी। इससे पहले 13 अप्रैल को हैदराबाद में मुकाबला खेला गया था, जिसमें एसआरएसच ने आरआर को 57 रनों से हराया था। ऐसे में काव्या मारन के मालिकाना हक़ वाली टीम बदला लेने का प्रयास करेगी। फैंस को एक बार से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिलेगी।
इसी वजह से RR vs SRH मुकाबले को लेकर काफी ज्यादा उत्साह है। वैसे तो दोनों टीमों के काफी सारे फैंस स्टेडियम में मैच देखने जाएंगे लेकिन बड़ी मात्रा में लोग अपने मोबाइल, लैपटॉप या फिर टीवी पर मुकाबले का लुत्फ़ भी उठाएंगे। तो चलिए हम आपको मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। हालांकि, उससे पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों को जान लेते हैं।
शाम में खेला जाएगा RR vs SRH मैच

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 36वां मैच शनिवार, 25 अप्रैल की शाम को खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा, जो राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड है। हालांकि, मौजूदा सीजन में अपने घरेलू मुकाबले अभी तक आरआर ने गुवाहाटी में खेले थे और अब पहली बार जयपुर में खेलती दिखेगी। डबल हैडर होने के बावजूद इस मैच का समय शाम का ही है। मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा। वहीं, मैच की शुरुआत आधा घंटे बाद यानी 7:30 बजे से होगी।
अगर दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने जबरदस्त शुरुआत की थी और लगातार चार मुकाबले जीते थे। हालांकि, फिर उसे लगातार दो हार मिली लेकिन अपने अंतिम मैच में आरआर ने LSG को 40 रनों से हराया। इस तरह रियान पराग की कप्तानी वाली टीम 7 मैचों में 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पहले चार मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की थी लेकिन इसके बाद लगातार तीन जीत हासिल कर चुकी है और टीम काफी शानदार लय में नजर आ रही है। अंक तालिका में हैदराबाद की टीम 7 मैचों में 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
RR vs SRH का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में खेले गए मुकाबलों के आधार पर हेड टू हेड में SRH का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच अभी तक 22 मैच हुए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 और राजस्थान ने 9 जीते हैं। वहीं, पिछले 5 मैचों में 4 बार एसआरएच ने बाजी मारी है। ऐसे में राजस्थान के लिए चुनौती आसान नहीं होने वाली है।
ऐसे देखें RR vs SRH मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
आईपीएल 2026 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स है। वहीं, डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं। ऐसे में RR vs SRH मुकाबले को टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल के माध्यम से ले सकते हैं। वहीं, मोबाइल पर जियोहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। वहीं, जिन्हें लैपटॉप पर देखना है, वो भी जियोहॉटस्टार की वेबसाइट के माध्यम से मैच का मजा ले सकते हैं। हालांकि, इनमें से किसी भी प्लेटफार्म में फ्री सुविधा उपलब्ध नहीं है। मैचों का लुत्फ़ अपनी भाषा में भी लिया जा सकता है, क्योंकि क्षेत्रीय भाषाओं के आधार कमेंटरी की सुविधा दी गई है।
RR vs SRH मैच में पैट कमिंस की वापसी का हुआ ऐलान
आईपीएल 2026 में अपनी बैक इंजरी के कारण अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी RR vs SRH मैच का हिस्सा होंगे। इसकी पुष्टि खुद सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट के माध्यम से की है। इससे पहले कमिंस ने भी इंस्टाग्राम पर एक फैन के कमेंट का जवाब देते हुए बताया था कि वो 25 अप्रैल को आरआर के खिलाफ मुकाबले को वापसी के लिए टारगेट कर रहे हैं।
Vastunnadu 🧡🔥 pic.twitter.com/9ZzYaR1fGK
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 24, 2026
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पैट कमिंस की वापसी के बाद, कप्तान कौन होगा। सीजन की शुरुआत में SRH ने ईशान किशन को कार्यवाहक कप्तान बनाया था, क्योंकि तब नियमित कप्तान कमिंस उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि RR vs SRH मुकाबले में हैदराबाद की टीम को कौन लीड करेगा।
FAQs
RR vs SRH मैच कहां देख सकते हैं?
यह भी पढ़ें: DC vs PBKS, मैच प्रेडिक्शन: पिच + स्कोर + विनर, सबकुछ एक क्लिक में! जानें पूरा एनालिसिस