Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI और टेस्ट दोनों के लिए 15-15 सदस्यीय टीम इंडिया फिक्स! जानें कैसा पूरा स्क्वॉड

15-Member Team India Squads Finalized for Both ODIs and Tests Against Afghanistan! Check Out the Complete Squads.

Team India Squad For Afghanistan Series: आईपीएल 2026 के समाप्ति के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ भिड़ना है। 31 मई को आईपीएल की समाप्ति होगी और इसके बाद भारत-अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देगी। इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पर हम चर्चा करने जा रहे हैं।

6 से 20 जून तक चलेगी India vs Afghanistan सीरीज

Team India Squad For Afghanistan Series
Team India Squad For Afghanistan Series

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 6 जून से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ में एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद 14 जून से 20 जून तक दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबले होंगे। इसके लिए बीसीसीआई ने अभी तक आधिकारिक तौर पर टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो स्क्वाड डिसाइड कर ली गई है और भारत के स्क्वाड में हमें कई युवा और सीनियर खिलाड़ी नजर आ सकते हैं।

इन-इन खिलाड़ियों के स्क्वाड में होने की है संभावना

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और और यशस्वी जयसवाल दिखाई दे सकते हैं।

वहीं टेस्ट स्क्वाड में केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज के होने की संभावना है। हालांकि अभी जब तक बीसीसीआई आधिकारिक तौर पर स्क्वाड का ऐलान न कर दे कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। चूंकि इस समय इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है।

यह भी पढ़ें: PBKS vs DC: पृथ्वी शॉ-ओमरजाई को मौका! पंजाब बनाम दिल्ली मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के लिए Team India का स्क्वाड

भारत का संभावित टेस्ट स्क्वाड: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज।

भारत का संभावित वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल।

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

टेस्ट मैच, 6-10 जून, 2026 नया चंडीगढ़ (महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम)

पहला वनडे: 14 जून, 2026, धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
दूसरा वनडे: 17 जून, 2026, लखनऊ (एकाना क्रिकेट स्टेडियम)
तीसरा वनडे: 20 जून, 2026, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम).

FAQs

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज की शुरुआत कब होगी?

6 जून से

यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल पर भड़का ये पूर्व क्रिकेटर, स्पिनर को फटकार लगाते हुए बोला ‘उसे तो जेल में डाल देना चाहिए…’

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!