Posted inक्रिकेट (Cricket)

PBKS vs DC: पृथ्वी शॉ-ओमरजाई को मौका! पंजाब बनाम दिल्ली मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने

PBKS vs DC

PBKS vs DC: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) के बीच 11 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस को देखते हुए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 6 जीत और 3 हार मिली हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। 13 अंकों के साथ PBKS पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति काफी मुश्किल नजर आ रही है।

DC ने 11 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल की हैं और 7 मुकाबलों में हार का सामना किया है। 8 अंकों के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। ऐसे में PBKS जहां जीत के साथ टॉप-4 में अपनी जगह मजबूत करना चाहेगी, वहीं DC के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा रहने वाला है। इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI।

पृथ्वी शॉ समेत इस प्लेइंग XI के साथ उतरेंगी दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स इस अहम मुकाबले में अपनी प्लेइंग XI में कुछ बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है। टीम युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मौका दे सकती है, जिससे टॉप ऑर्डर को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल संभालेंगे। मिडिल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स, कप्तान अक्षर पटेल और समीर रिजवी जैसे खिलाड़ी टीम को संतुलन देंगे।

गेंदबाजी विभाग में मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी, जबकि कुलदीप यादव स्पिन अटैक संभालते नजर आएंगे। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर विप्रज निगम को शामिल किया गया है, जो मैच के दौरान टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ओमरज़ाई समेत इस प्लेइंग XI के साथ उतरेंगी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स इस मुकाबले में संतुलित प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतर सकती है। टीम की शुरुआत प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह करते नजर आ सकते हैं, जबकि मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह पर होगी।

इस मैच में पंजाब की टीम एक बड़ा बदलाव करते हुए अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई को मौका दे सकती है। माना जा रहा है कि ओमरज़ाई तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की जगह प्लेइंग XI में शामिल हो सकते हैं। ओमरज़ाई गेंद और बल्ले दोनों से टीम को मजबूती देने की क्षमता रखते हैं, जिससे PBKS को बेहतर संतुलन मिल सकता है।

वहीं गेंदबाजी विभाग में मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख और अर्शदीप सिंह अहम भूमिका निभाएंगे। स्पिन डिपार्टमेंट में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर युजवेंद्र चहल को इस्तेमाल किया जा सकता है, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। PBKS ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 17 मुकाबलों में सफलता मिली है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था।

इस सीजन दोनों टीमों के बीच एक बार पहले भी मुकाबला खेला जा चुका है, जहां फैंस को हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला था। उस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 264 रन बनाए थे, लेकिन PBKS ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 18.5 ओवर में ही 265 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

हेड-टू-हेड आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी बराबरी का रहा है। ऐसे में धर्मशाला में होने वाले इस मैच में भी फैंस को रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।

PBKS vs DC: दोनों टीमों के प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख, अजमतुल्लाह ओमरजाई, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम

ये भी पढ़े : PBKS vs DC, PITCH REPORT: क्या कहती धर्मशाला स्टेडियम के पिच? गेंदबाज या बल्लेबाज जानें किसका रहेगा बोलबाला

FAQS

PBKS vs DC के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा ?

पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 11 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!