Posted inIndian Premier League (IPL)

युजवेंद्र चहल पर भड़का ये पूर्व क्रिकेटर, स्पिनर को फटकार लगाते हुए बोला ‘उसे तो जेल में डाल देना चाहिए…’

This former cricketer lashed out at Yuzvendra Chahal, reprimanding the spinner and stating, "He should be put in jail..."

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) एक लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते दिखाई नहीं दिए हैं और आगे भी उनका खेलते नजर आ पाना पूरी तरह से इंपॉसिबल है। इसके पीछे उनका फॉर्म प्रदर्शन और भी कई सारे कारण हैं। हालांकि इन्हीं सब चीजों के बीच उनके जेल जाने की मांग भी उठने लगी है।

Yuzvendra Chahal को जेल भेजना चाह रहे कई लोग

Many people want to send Yuzvendra Chahal to jail.
Many people want to send Yuzvendra Chahal to jail.

दरअसल, आईपीएल 26 में कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में बैठकर वेप करते दिखाई दिए थे, जिसके बाद काफी बवाल भी हुआ था और बीसीसीआई ने उन्हें 25% फाइन लगाया था और ऐसा कुछ भी दोबारा ना हो उसके लिए वार्निंग भी दी थी।

मगर दूसरी ओर युजवेंद्र चहल ने सारी हदें पार कर दी और वो फ्लाइट में वेप करते दिखाई दिए। हालांकि यह पूरी तरह से क्लियर नहीं हुआ है और इस पर कोई जानकारी भी नहीं दी गई।

लेकिन कई फैंस और क्रिकेटर्स इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी और चहल को जेल भेजने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें: कोहली ने RCB के लिए दूर देश से बुलाया विध्वंसक बल्लेबाज, सिर्फ चौकों-छक्कों में ठोकता रन

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कही यह बात

इन सब मामलों के बाद अपने X अकाउंट पर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने लिखा, “भारत में वेप बैन है। अगर ऐसा किया जाए तो जेल में होना चाहिए। कानून बनाने का क्या मतलब अगर उन्हें लागू ही नहीं किया जाए। 25% मैच फीस का जुर्माना तो बहुत छोटी सजा है।”

बता दें कि लक्ष्मण शिवरामकृष्णन की तरह ही कई फैंस भी इस पर कार्रवाई करने की मांग उठा रहे हैं, क्योंकि इससे यूथ पर एक गलत असर पड़ रहा है और चीजें बिगड़ते नजर आ रही हैं। कुछ ही समय पहले युजवेंद्र चहल अपने कार से बीच हाईवे पर स्मोक करके उसका बट बाहर फेंकते दिखाई दिए थे। उस समय भी उसको लेकर बहुत ही ज्यादा बवाल हुआ था। हालांकि उस पर किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया। मगर अब चीजें बदल गई हैं और बोर्ड ने कठोर नियम लागू कर दिए हैं।

बोर्ड ने बनाए कठोर नियम

बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कई कठोर नियम बनाए हैं और उन्हीं में से एक है ई सिगरेट और सभी बैन चीजों को लेकर। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि आईपीएल के वेन्यू, ड्रेसिंग रूम, डगआउट, टीम होटल और प्रैक्टिस एरिया के दौरान कोई भी खिलाड़ी किसी भी ऐसे चीज का इस्तेमाल नहीं करेगा, जो पूरी तरह से बैन है।

FAQs

Yuzvendra Chahal की उम्र क्या है?
35 साल

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान की तरह अब इन 2 देशों के बीच भी नहीं होंगे क्रिकेट मैच, सभी बाइलेटरल सीरीज हुई रद्द

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!