Hardik Pandya
Hardik Pandya

Hardik Pandya: इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और इस टूर्नामेंट का हर एक मुकाबला बहुत ही रोमांचक साबित हो रहा है। बीते दिन IPL 2024 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के दरमियान खेला गया मुकाबला बहुत ही रोमांचक साबित हुआ है और इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच के दौरान कई ऐसे वाकये देखने को मिले जिसके बाद यह लगा कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के बीच रिश्ते अभी तक सामान्य नहीं हुए हैं और न ही निकट भविष्य में होने वाले हैं। इसके साथ ही इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) को हार्दिक पंड्या के साथ देखा गया और इस घटनाक्रम के बाद कहा जाने लगा कि, अब रोहित और रायडू के बीच भी संबंध बेहतर नहीं रहेंगे।

Advertisment
Advertisment

जानिए क्या है मामला

VIDEO: हार्दिक को सपोर्ट कर रोहित के दुश्मन बन बैठे रायडू, मैच के बाद दिया MI कैप्टन को दिलासा 1

दरअसल बात यह है कि, पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और टीम के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो के बाद इन्हे ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है।

इस वायरल वीडियो में अंबाती रायडू और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को साथ देखा गया और कहा गया कि, अंबाती रायडू हार्दिक पंड्या को सांत्वना दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि, टीम जल्द ही बेहतरीन प्रदर्शन करने लगेगी।

Advertisment
Advertisment

मुंबई लगा चुकी है हार की हैट्रिक

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम को लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा है और इस हार के बाद अब सोशल मीडिया पर इनके खिलाफ ट्रोलिंग भी की जाने लगी है। मुंबई की टीम ने अपना पहला मुकाबला गुजरात के खिलाफ हारा तो वहीं दूसरे मुकाबले में टीम को सन राइजर्स हैदराबाद ने बुरी तरह से हराया और हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के हाथों भी टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

Hardik Pandya की कप्तानी का हो रहा है इम्तिहान

मुंबई इंडियंस की टीम को पिछले 3 मैचों में 3 हार का सामना करना पड़ा है और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, अगर मुंबई की टीम 7 अप्रैल के दिन वानखेड़े के मैदान पर मैच हार जाती है तो फिर टीम के लिए इस सत्र में सफर आसान नहीं रहेगा। कहा जा रहा है कि, अगर इस मैच में हार का सामना हुआ तो फिर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी के पद से हाथ धोना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें – अपनी IPL टीम पर बोझ बन चुके हैं ये 5 खिलाड़ी, खुद कप्तान-कोच सोच रहे अब लेले ये संन्यास

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...