Legendary Indian Player Died Amid IPL 2026: आईपीएल 2026 का आधा सफर आज से समाप्त हो जाएगा। लीग सीजन में होने वाले 70 मैचों में से 34 खेले जा चुके हैं। वहीं, 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि, इस सीजन के बीच कई बड़ी हस्तियों का निधन हुआ, जिसके कारण मातम की स्थिति बन गई। वहीं, आज फिर एक भारतीय दिग्गज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिसके कारण खेल जगत में शोक की लहर है।
हालांकि, जिस दिग्गज का निधन हुआ है, उनका क्रिकेट से कोई नाता नहीं था। वह एक हॉकी प्लेयर थे और संन्यास के बाद भी खेल से दूर नहीं हुई, बल्कि जिम्मेदारी वाले पदों पर तैनात रहे। तो चलिए आपको बताते हैं कि भारतीय खेल के किस दिग्गज का IPL 2026 के बीच अचानक निधन हो गया है।
IPL 2026 के बीच 84 वर्षीय मेडलिस्ट प्लेयर का हुआ निधन

दरअसल, IPL 2026 के बीच में जिस दिग्गज का निधन हुआ है, वो गुरबख्श सिंह ग्रेवाल हैं। 1968 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का ग्रेवाल हिस्सा रहे थे। उनकी उम्र 84 वर्ष की थी लेकिन दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। उन्होंने जीरकपुर में अंतिम सांस ली। ग्रेवाल के निधन से खेल जगह को भारी क्षति हुई है, खासतौर पर हॉकी समुदाय में मातम छा गया है।
काफी कम लोगों को पता होगा कि जब 1968 में भारत ने कांस्य पदक अपने नाम किया था तो उस दौरान में गुरबख्श सिंह ग्रेवाल के भाई बलवीर सिंह ग्रेवाल भी शामिल थे। ओलंपिक में बहुत ही कम मौकों पर ऐसा देखने को मिला है, जब एक ही समय पर टीम में दो भाई शामिल रहे हों।
एक खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेने के बाद, गुरबख्श सिंह जी ने खेल से नाता नहीं तोड़ा और पश्चिमी रेलवे में सीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर के रूप काम किया। इस दौरान उन्होंने कई होनहार खिलाड़ियों की पहचान की और उन्हें आगे बढ़ाया। इस दौरान राजस्थान के खिलाड़ियों की प्रगति में उनकी अहम भूमिका रही। वहीं, उन्होंने मुंबई हॉकी एसोसिएशन के मानद सचिव के रूप में भी काम किया और खेल के विकास में अपना योगदान दिया।
हॉकी इंडिया ने गुरबख्श सिंह ग्रेवाल के निधन पर शोक जताया
गुरबख्श सिंह ग्रेवाल के निधन पर हॉकी इंडिया ने भी दुख जताया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ लिखा,
“1968 में मैक्सिको सिटी में आयोजित ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के गौरवशाली सदस्य गुरबक्श जी ने मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों ही तरह से भारतीय हॉकी की अपार सेवा की। देश का गौरवपूर्वक प्रतिनिधित्व करने से लेकर मुंबई हॉकी एसोसिएशन के मानद सचिव के रूप में खेल के विकास में योगदान देने तक, उनकी विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा। हॉकी इंडिया इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।”
Deeply saddened by the passing of Olympian Gurbax Singh Grewal. 🙏💔
A proud member of the Indian team that clinched bronze at the 1968 Olympic Games in Mexico City, Gurbax ji served Indian hockey with immense dedication both on and off the field. From representing the nation… pic.twitter.com/AC6Qy9UrL7
— Hockey India (@TheHockeyIndia) April 25, 2026
FAQs
IPL 2026 के बीच जिस दिग्गज का निधन हुआ, उसका नाम क्या था?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच 181 T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, देश को जिताए कई यादगार मैच