Posted inक्रिकेट (Cricket)

Mumbai Indians फैंस के लिए खुशखबरी, Rohit Sharma फिर खेलने को तैयार! इस दिन करेंगे एंट्री

Mumbai Indians फैंस के लिए खुशखबरी, Rohit Sharma फिर खेलने को तैयार! इस दिन करेंगे एंट्री

Rohit Sharma Return Update: आईपीएल 2026 में कई दिग्गज खिलाड़ी चोट के कारण एक्शन से दूर चल रहे हैं। इसमें एक नाम मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। हालांकि, रोहित शुरुआत से बाहर नहीं थे। उन्होंने चार मुकाबलों में हिस्सा लिया लेकिन फिर चौथे मैच के दौरान ही दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट का शिकार हो गए।

इसी वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के दौरान ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 19 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और तब से एक्शन में नहीं नजर आए हैं। ऐसे में रोहित के चाहने वालों को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है और सभी जानना चाहते हैं कि वह किस मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं तो अब इसको लेकर अहम अपडेट सामने आया है।

वापसी के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कड़ी मेहनत जारी

Mumbai Indians फैंस के लिए खुशखबरी, Rohit Sharma फिर खेलने को तैयार! इस दिन करेंगे एंट्री

मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेलना है। इसी मुकाबले को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी वापसी के लिए टारगेट कर रहे हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, हिटमैन अगले घरेलू मैच में नजर आ सकते हैं। तीन मैचों से बाहर रहने वाले रोहित की सेहत में सुधार हो रहा है और वह SRH के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, वह एमआई के प्रशिक्षकों और कोचों के साथ अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और टीम प्रबंधन को भी उम्मीद है कि रोहित अगले मैच तक फिट हो जाएंगे। एक सूत्र ने क्रिकबज़ को बताया, “रोहित पूरी तरह से फिट होने के लिए मैदान पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”

SRH के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते आ सकते हैं नजर

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने IPL 2026 की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की थी। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के पहले ही मैच में 38 गेंदों में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 78 रनों की पारी खेली थी, जिसमें छह चौके और छह छक्के शामिल रहे थे। वहीं, अगले मैच में रोहित के बल्ले से 35 रन आए। हालांकि, फिर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला और वह 5 रन ही बना पाए। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्हें अपनी पारी के दौरान ही इंजरी की वजह से मैदान छोड़ना पड़ा था और 19 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए थे।

इसके बाद, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेट्स में अभ्यास के कई वीडियो सामने आए और उम्मीद जगी कि शायद वो खेलते नजर आएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 अप्रैल को भी रोहित के खेलने को लेकर माहौल बनाया गया लेकिन हिटमैन नहीं दिखें और फैंस को निराशा हाथ लगी।

ब्रेक पर है मुंबई इंडियंस की टीम

इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। कोलकाता के खिलाफ जीत के साथ अभियान का आगाज करने के बाद, उसे लगातार चार हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी इंजरी के कारण बाहर हो गए। इसके बाद, मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा के जोरदार शतक और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराकर लय में वापसी के संकेत दिए लेकिन फिर चेन्नई सुपर किंग्स के सामने घर पर 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा और आकाश अंबानी तो बीच में ही स्टेडियम छोड़कर बाहर निकल गए थे।

हालांकि, अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले कुछ दिनों का समय है। इसी वजह से मुंबई इंडियंस ब्रेक पर है और खिलाड़ी जामनगर गए हैं। उम्मीद है कि वहां से तरोताजा होकर खिलाड़ी अच्छे माइंडसेट के साथ आएंगे और मुंबई इंडियंस की कायापलट होगी।

FAQs

किस इंजरी के कारण रोहित शर्मा बाहर चल रहे हैं?
राइट हैमस्ट्रिंग इंजरी

यह भी पढ़ें: बीच मुकाबले के दौरान कोकीन लेना पड़ा भारी, इस खिलाड़ी का करियर तबाह, बोर्ड ने 2 साल के लिए किया सस्पेंड

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!