Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2026 के बीच 181 T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, देश को जिताए कई यादगार मैच

Amidst IPL 2026, a player who played 181 T20I matches announces retirement, having led the country to victory in several memorable matches.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में इस समय एक से बढ़कर एक बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और फैंस का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। लेकिन इसी भी 181 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले एक खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जिसने किया है संन्यास का ऐलान।

इस खिलाड़ी ने कर दिया संन्यास का ऐलान

New Zealand cricket team's 38-year-old all-rounder, Suzie Bates, has announced her retirement.
New Zealand cricket team’s 38-year-old all-rounder, Suzie Bates, has announced her retirement.

दरअसल, जिस खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान किया है वो कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की 38 वर्षीय ऑल राउंडर सूज़ी बेट्स (Suzie Bates) हैं। सूज़ी बेट्स ने बता दिया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते दिखाई नहीं देंगी।

उनके संन्यास की खबर सुन उनके तमाम फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं, क्योंकि वह न्यूजीलैंड क्रिकेट की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रही हैं। उन्होंने टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है और उनका नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में अर्जित है।

हाल ही में क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरकर आ रही हैं बेट्स

मालूम हो कि सूज़ी बेट्स (Suzie Bates) हाल ही में क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरकर वापसी कर रही हैं। उन्हें अगले बुधवार को उनके पूर्व विद्यालय, ओटागो गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित एक समारोह में 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में शामिल किया जाएगा और वो मई की शुरुआत में इंग्लैंड के वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय दौरे के लिए टीम के साथ रवाना होंगी।

यह भी पढ़ें: LIVE मैच में खास पल! Heinrich Klaasen का फ्लाइंग किस VIDEO वायरल, सामने खड़ी थीं Kavya Maran

Suzie Bates ने कही ये बात

साल 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाली सूज़ी बेट्स (Suzie Bates) ने कहा, “जब मैं पिछले 20 से अधिक वर्षों को याद करती हूं, तो मुझे विश्वास नहीं होता कि समय कितनी जल्दी बीत गया। मुझे इतनी बार फर्न जर्सी पहनने पर बहुत गर्व है, और इस टीम के लिए एक बेहतर इंसान, टीम साथी, क्रिकेटर और एथलीट बनने के लिए हर दिन प्रयास करने में मुझे अपार उद्देश्य और आनंद मिला है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा एक आखिरी लक्ष्य है: ब्रिटेन जाना – एक ऐसी जगह जहाँ मेरी कई खास यादें बसी हैं – और एक और विश्व कप जीतना। मैं इस आखिरी प्रयास में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दूंगी, हर मिनट इस टीम को उस तरह की क्रिकेट खेलने में मदद करने के लिए समर्पित करुँगी, जिस पर हम और हमारा देश गर्व कर सकें।”

बेट्स का करियर रहा है शानदार

बता दें कि सूज़ी बेट्स (Suzie Bates) ने साल 2003 में 15 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट में कदम रखा था और 2006 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला। इसके बाद वो लगातार उचाइयां छूते रहीं।

वह इस समय महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी (4717) और महिला वनडे क्रिकेट में चौथे स्थान पर (5964) हैं। जुलाई 2011 में सूज़ी को न्यूजीलैंड महिला टीम का कप्तान नियुक्त किया गया और उन्होंने लगभग सात सालों तक टीम का नेतृत्व किया। इस बीच 2016 में उन्हें विस्डेन ने विश्व की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का खिताब दिया।’

FAQs

सूज़ी बेट्स की उम्र क्या है?
38 साल
सूज़ी बेट्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
10681 रन

यह भी पढ़ें: क्रिकेट-राजनीति जगत में हलचल! Harbhajan Singh ने AAP छोड़ी, अब इस पार्टी में हुए शामिल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!