Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

बड़ी खबर: वैभव सूर्यवंशी को मिला इंडिया कॉल-अप! इस टीम के खिलाफ होगा डेब्यू

Big News: Vaibhav Suryavanshi Receives India Call-Up! Set to Make Debut Against This Team

15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने आईपीएल 2026 के एक मैच को छोड़कर लगभग हर मैच में अपने बल्ले से आतंक मचाया है। 15 साल का यह बल्लेबाज इस सीजन 200 रन बना चुका है और ओवरऑल इसके नाम आईपीएल में 450 से ज्यादा रन दर्ज हैं। आईपीएल में कहर ढाने के बाद अब यह बहुत जल्द इंडियन क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहा है। चूंकि डेब्यू को लेकर बोर्ड ने प्लानिंग शुरू कर दी है।

इंडियन टीम में मिलने वाला है Vaibhav Suryavanshi को चांस

Vaibhav Suryavanshi is set to get a chance in the Indian team.
Vaibhav Suryavanshi is set to get a chance in the Indian team.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने बिहार के लिए खेलते हुए डोमेस्टिक क्रिकेट, राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल और इंडिया अंडर-19 टीम और इंडिया ए के लिए खेलते हुए हर जगह पर अपने बल्ले से विरोधी टीम का काम तमाम कर रखा है।

वो गेंदबाजों की नाक में दम करने के लिए जाने जाते हैं। वैभव सामने वाली टीम के सबसे बड़े गेंदबाज को टारगेट कर उसकी खाट खड़ी कर देते हैं, जिसके बाद धीरे-धीरे कर सारी टीम ही धराशायी हो जाती है। यही काम अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में भी करते नजर आएंगे। क्योंकि बीसीसीआई उन्हें टीम इंडिया में जगह देने जा रही है। जानकारी के अनुसार आईपीएल 2026 के बाद वह इंडियन क्रिकेट में डेब्यू करते नजर आएंगे।

आयरलैंड के खिलाफ मिलेगा मौक़ा

एक्सप्रेस स्पोर्ट्स में छपी खबर के अनुसार आईपीएल 2026 के समाप्ति के बाद होने जा रही आयरलैंड टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का चांस दिया जाएगा। बता दें कि आईपीएल की समाप्ति 31 मई को होगी।

इसके बाद इंडिया-अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलते नजर आएगी। भारत-अफगानिस्तान सीरीज की समाप्ति 20 जून को होगी और आयरलैंड टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जून से होगी। भारत-आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को 2 टी20 मैच खेले जाएंगे। यह टी20 मैच आयरलैंड में होने वाले हैं और इस दौरान भारतीय टीम में अधिकतर युवाओं को मौका दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: SRH vs RR मैच में प्रफुल हिंगे ने रचा इतिहास, हार के बावजूद राजस्थान का बड़ा कारनामा; मुकाबले में बने 20 रिकॉर्ड

टी20 में अब तक कुछ ऐसा है वैभव का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने मॉडर्न डे टी20 क्रिकेट की परिभाषा बदलकर रख दी है 15 साल का यह बल्लेबाज सामने वाली टीम के गेंदबाजों के खिलाफ ऐसे टूटता है, जैसे वो कोई गली क्रिकेट के गेंदबाज हों। वैभव के लिए हर गेंद फ्री हिट होती है। अब तक वैभव ने 23 टी20 मैचों की 23 पारियों में कुल 901 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 3 ही अर्धशतक आए हैं। वैभव ने एक शतक बीते आईपीएल सीजन में जड़ा था। बाकि फॉर्मेट में भी वो कमाल कर रहे हैं। लेकिन सबसे पहले उन्हें टी20 में अपना हाथ आजमाने का मौका मिलेगा।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी की उम्र क्या है?
15 साल
वैभव सूर्यवंशी ने टी20 में कितने रन बनाए हैं?
कुल 901 रन

यह भी पढ़ें: कौन हैं Sakib Hussain? मां ने जेवर बेचकर दिलाए स्पाइक्स, अब क्रिकेट में बना रहे नाम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!