Posted inIndian Premier League (IPL)

कौन हैं Sakib Hussain? मां ने जेवर बेचकर दिलाए स्पाइक्स, अब क्रिकेट में बना रहे नाम

Who is Sakib Hussain? His mother sold her jewelry to buy him spikes, and now he is making a name for himself in cricket.

Sakib Hussain: बीते कुछ समय में बिहार के कई खिलाड़ी आईपीएल, डोमेस्टिक और इंटरनेशनल स्तर पर अपने बल्ले और गेंद से कहर ढा रहे हैं। अब तक बिहार के वैभव सूर्यवंशी का तहलका देखने को मिल रहा था। लेकिन अब उनके बाद बिहार के ही साकिब हुसैन भी चर्चाओं में आ गए हैं।

गोपालगंज जिले के साकिब हुसैन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में दमदार 4 विकेट लेकर अपने डेब्यू पर ही इतिहास रच दिया और लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा बने। साकिब (Sakib Hussain) के क्रिकेटर बनने के पीछे उनकी मां और उनके परिवार का काफी बड़ा योगदान है।

डेब्यू मैच में चटकाए 4 विकेट

21 साल के साकिब हुसैन (Sakib Hussain) का जन्म 14 दिसंबर, 2004 को हुआ था। बिहार के इस युवा तेज गेंदबाज को सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन अगले ही सीजन इसे रिलीज कर दिया।

इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख रुपये की कीमत में अपने स्क्वाड में शामिल किया था और अब 2026 में वो सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। इस फ्रेंचाइजी ने भी उन्हें 30 लाख रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया और डेब्यू का मौका जब मिला तो साकिब ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट चटकाए।

आरआर बनाम एसआरएच मैच में उन्होंने रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और डोनोवन फरेरा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। साकिब ने चार ओवर के स्पैल में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए और उनकी इकॉनमी 6 की रही।

काफी इमोशनल है Sakib Hussain की कहानी

Sakib Hussain's story is quite emotional.
Sakib Hussain’s story is quite emotional.

गोपालगंज, बिहार के इस उभरते हुए तेज गेंदबाज के पिता एक लेबर हैं और परिवार की स्थिति काफी ज्यादा दयनीय है। साकिब बचपन से ही देश की सेवा करना चाहते थे, जिस वजह से वह पहले इंडियन आर्मी में जाना चाहते थे। लेकिन वह वहां अपनी जगह नहीं बना पाए।

इसके बाद से उन्होंने ट्रेनिंग स्टार्ट की और एक क्रिकेटर बने। तेज गेंदबाज के रूप में जब उनके पास गेंदबाजी करने के लिए बोलिंग स्पाइकस नहीं थे। तब
उनकी मां ने अपनी ज्वेलरी बेचकर उन्हें जूते दिलवाए। साकिब की मां ने बताया कि साकिब को गेंदबाजी के जूते चाहिए थे, जो की 25 से 30 हजार के होते हैं और वो उसे अफोर्ड नहीं कर सकते थे, जिसके चलते उन्हें अपनी ज्वेलरी बेचनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: SRH vs RR मैच में प्रफुल हिंगे ने रचा इतिहास, हार के बावजूद राजस्थान का बड़ा कारनामा; मुकाबले में बने 20 रिकॉर्ड

साल 2022 में किया था टी20 डेब्यू

बिहार के लिए साकिब (Sakib Hussain) को साल 2022 में डेब्यू करने का मौका मिला। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 13 मैचों में अब तक 14 विकेट चटकाए हैं। वहीं 6 फर्स्ट क्लास मैचों की आठ पारियों में उनके नाम 16 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस खिलाड़ी में काफी प्रतिभा है और अगर मौके मिले तो वो आने वाले समय में सदी के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक बन सकते हैं, बस साकिब को कंटिन्यू मेहनत जारी रखनी होगी।

FAQs

साकिब हुसैन का जन्म कब हुआ?
14 दिसंबर, 2004
साकिब हुसैन कहां के रहने वाले हैं?
बिहार, गोपालगंज

यह भी पढ़ें: मंदिर में ‘हनुमान चालीसा’, ऑक्शन और खुद की भविष्यवाणी … Praful Hinge की कहानी फिल्मी से कम नहीं

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!