Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

बड़ा सरप्राइज! Ambati Rayudu ने क्रिकेट की दुनिया में फिर रखा कदम, IPL 2026 के बीच इस टीम से जुड़े

Big Surprise! Ambati Rayudu Steps Back into the World of Cricket—Joins This Team Ahead of IPL 2026

भारतीय क्रिकेट के सबसे नामचीन चेहरों में से एक अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने साल 2023 में प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने आईपीएल, इंटरनेशनल हर जगह से संन्यास का ऐलान कर दिया था। लेकिन अब 3 सालों के बाद उनकी एक बार फिर क्रिकेट जगत में वापसी होने जा रही है और इस बार वह एक बहुत ही बड़ा पद भार संभालते दिखाई देने वाले हैं।

क्रिकेट की दुनिया में अंबाती रायडू ने किया कमबैक

Ambati Rayudu makes a comeback in the world of cricket.
Ambati Rayudu makes a comeback in the world of cricket.

बता दें कि अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) अब किसी खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि क्रिकेट ऑपरेशंस के निदेशक के रूप में वापसी कर रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) का क्रिकेट ऑपरेशंस डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इस पद को संभालने के लिए रायडू तैयार हैं और उन्होंने सभी का सुक्रिया भी किया है।

इस वजह से अंबाती रायडू को मिली है जिम्मेदारी

दरअसल, अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) के क्रिकेट ऑपरेशंस डायरेक्टर नियुक्त किए जाने की घोषणा सोमवार को की गई। क्योंकि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन अपने नेतृत्व को मजबूत करने और क्षेत्र में क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देना चाहता है और इसी उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

मालूम हो कि अंबाती रायडू का कार्यकाल 3 सालों का है और वो तत्काल प्रभाव से शुरू हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि घरेलू क्रिकेट और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने वाले अंबाती रायडू हैदराबाद में क्रिकेट के भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: DC vs CSK Stats: संजू सैमसन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, दिल्ली बनी सीजन की सबसे खराब टीम

अंबाती रायडू ने दिखाया उत्साह

गुंटूर, आंध्र प्रदेश में जन्मे अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने ट्विटर मौजूदा में X पर एक ट्वीट करते हुए कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मुझे जस्टिस पी. नवीन राव (SMC), एम. जीवन रेड्डी (सचिव, HCA) और एपेक्स काउंसिल द्वारा HCA के क्रिकेट ऑपरेशंस का प्रमुख नियुक्त किया गया है। कुछ चीज़ों को ठीक करने का यह एक शानदार अवसर है, लेकिन मैं हैदराबाद और तेलंगाना में मौजूद क्रिकेट की अपार प्रतिभा को फलते-फूलते और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले और भी खिलाड़ी तैयार होते देखने के लिए ज़्यादा उत्साहित हूँ।”

FAQs

अंबाती रायडू की उम्र क्या है?
40 साल

यह भी पढ़ें: LSG vs RCB LIVE Streaming Guide: मिस न करें ये बड़ा मैच, कब और कहां होगा प्रसारण? जानें पूरी जानकारी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!