Posted inक्रिकेट (Cricket)

वायरल VIDEO के बाद Gujarat Titans खिलाड़ी पर उठे सवाल, महिला ने लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप

वायरल VIDEO के बाद Gujarat Titans खिलाड़ी पर उठे सवाल, महिला ने लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप

Serious allegations of sexual abuse against Gujarat Titans player: आईपीएल 2026 में 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है।  इस सीजन यह GT का सातवां मैच है।। इससे पहले खेले गए छह मैचों में गुजरात की टीम ने तीन में जीत दर्ज की और तीन में हार का भी सामना किया। इस बीच गुजरात की टीम के एक खिलाड़ी को लेकर चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फीमेल कंटेंट क्रिएटर ने खुलासा किया कि गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के एक खिलाड़ी ने एक लड़की को धोखा दिया और उसका शोषण किया। इस वीडियो के बाद से ही खलबली मच गई है और फैंस के भी रिएक्शन लगातार आ रहे हैं।

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाड़ी ने पहले की दोस्ती फिर उठाया फायदा

वायरल VIDEO के बाद Gujarat Titans खिलाड़ी पर उठे सवाल, महिला ने लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप

वायरल हो रहे वीडियो में कंटेंट क्रिएटर ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है लेकिन उसने उस लड़की का नाम अदिति बताया है, जिसके साथ क्रिकेटर ने पहले दोस्ती की और फिर आगे चलकर फायदा उठाया। आरोपों के अनुसार, खिलाड़ी ने अदिति नाम की एक लड़की को सोशल मीडिया के जरिए मैसेज भेजा था। उस समय लड़की को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह एक पेशेवर क्रिकेटर है। क्रिएटर ने कहा,

“तो अदिति नाम की एक लड़की थी, जिसने अपनी स्नैपचैट पोस्ट की और उसे एक दिन में 30-40 मैसेज आने लगे। उनमें से एक गुजरात टाइटंस का खिलाड़ी था। उस लड़के ने उसे मैसेज किया और उसने उससे बात की। उस समय अदिति उस लड़के को नहीं जानती थी। तो उन्होंने खूब बातें कीं और वे अच्छे दोस्त बन गए। वे आमने-सामने मिले, क्योंकि लड़का उसी शहर में रहता था जहां लड़की के रिश्तेदार रहते थे।”

कंटेंट क्रिएटर का दावा है कि इसके बाद उस लड़के ने उससे संबंध बनाने की कोशिश की और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, जिससे लड़की को बुरा लगा।

IPL शुरू होने के बाद, गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाड़ी ने अदिति को बुलाया होटल

वीडियो में आगे कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि आईपीएल शुरू होने के बाद खिलाड़ी ने लड़की से संपर्क किया और अपनी बढ़ती प्रसिद्धि के कारण सार्वजनिक स्थान के बजाय एक होटल में उससे मिलना चाहता था। क्रिएटर ने कहा,

“तो अगर तुम अब भी मुझसे मिलना चाहती हो, तो बताओ। फिर उस लड़के ने उससे कहा कि, असल में, अब मैं मशहूर हो गया हूं। इसलिए मैं बाहर नहीं जा सकता। मैं तुमसे बाहर नहीं मिल सकता। लेकिन चलो किसी होटल में मिलते हैं। तो किसी तरह उसने अदिति को मना लिया और उससे कहा कि होटल का किराया सिर्फ तुम्हें देना होगा… तब अदिति ने कहा, ठीक है।”

“इसके बाद अदिति से ओला का किराया भी देने को कहा। होटल रूम में जाकर क्रिकेटर वीडियो कॉल पर अपने दोस्तों से बात कर रहा था। रूम की बुकिंग 2 बजे तक ही थी लेकिन खिलाड़ी ने 1 बजे ही जाने की बात कही। इसके बाद, अदिति ने उसे रुकने को कहां। फिर वो मान जाता है और किसी तरह अदिति को शारीरिक संबंध बनाने को भी राजी कर लेता है। इन सब में रात के 12 बज जाते हैं और फिर क्रिकेटर वाशरूम जाता है और वहीं रेडी होकर निकल जाता है। वो जाते टाइम अदिति से मिला भी नहीं।”

फैंस की मिलीजुली प्रतिक्रिया

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, फैंस का मिलाजुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कुछ का मानना है कि यह स्टोरी सच है, जबकि कुछ को फेक लग रहा है। वहीं, कई फैंस ने दावा किया कि लड़की को जब होटल बुलाया था, तभी समझ जाना चाहिए और वो अपनी मर्जी से वहां गई। ऐसे में इसमें धोखे वाली कोई बात नहीं है।

FAQs

किस टीम के खिलाड़ी पर लड़की को धोखा देने और यौन शोषण करने का आरोप लगा है?
गुजरात टाइटंस

यह भी पढ़ें: Mumbai Indians की हालत देख आगबबूला हुए Akash Ambani, फैंस से बोले MI का मैच मत देखों, VIDEO वायरल

 

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!