Posted inक्रिकेट (Cricket)

क्रिकेट फैंस के लिए शॉकिंग खबर, PSL खेल रहा पाकिस्तानी क्रिकेटर ड्रग्स केस में फंसा! अब करियर होगा बर्बाद

क्रिकेट फैंस के लिए शॉकिंग खबर, PSL खेल रहा Pakistani क्रिकेटर ड्रग्स केस में फंसा! अब करियर होगा बर्बाद

Pakistani player positive test for recreational drug use: क्रिकेट के खेल में खिलाड़ियों को काफी सारे नियम फॉलो करने पड़ते हैं। चोटिल होने या तबीयत खराब होने पर भी उन्हीं दवाइयों या इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिन्हें ICC या फिर उस देश के क्रिकेट बोर्ड द्वारा मंजूरी दी जाती है। नशीली दवाओं या अन्य तरह के ड्रग्स का इस्तेमाल बिलकुल ही बैन है लेकिन इसके बावजूद समय-समय पर खिलाड़ियों को दोषी पाया गया है।

अब इस लिस्ट में पाकिस्तान (Pakistan) के एक ऑलराउंडर का नाम भी जुड़ गया है, जो इस समय PSL में खेल रहा है लेकिन ICC ने ड्रग्स के सेवन के लिए अपने टेस्ट में पॉजिटिव पाया है। इसके बाद से ही उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है, जिसकी जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी है।

पाकिस्तान (Pakistan) के स्टार ऑलराउंडर को ड्रग्स टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव

क्रिकेट फैंस के लिए शॉकिंग खबर, PSL खेल रहा Pakistani क्रिकेटर ड्रग्स केस में फंसा! अब करियर होगा बर्बाद

दरअसल, 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ICC ने पाकिस्तान (Pakistan) के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंड मोहम्मद नवाज का ड्रग्स टेस्ट लिया था, जिसके नतीजे आ चुके हैं और उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद से नवाज़ आईसीसी की डोपिंग विरोधी जांच के दायरे में हैं। आईसीसी ने मामले के बारे में पीसीबी को भी अवगत करा दिया है।

बुधवार को ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए पीसीबी प्रवक्ता ने बताया,

“अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस मामले की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को दे दी है और पीसीबी ने संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के परिणाम आज आईसीसी को सूचित कर दिए जाएंगे।”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान (Pakistan) के मोहम्मद नवाज का हुआ था ड्रग्स टेस्ट

पाकिस्तान (Pakistan) का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी खराब प्रदर्शन रहा था और उसे सुपर-8 से ही बाहर होना पड़ा था। सलमान अली आघा की कप्तानी में पाकिस्तान ने अपने सभी सात मैच श्रीलंका में ही खेले थे और इस दौरान भारतीय टीम भी मुकाबले के लिए कोलंबो गई थी और पाकिस्तान को हराया था।

इसी टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान (Pakistan) के मोहम्मद नवाज का ड्रग्स के सेवन के लिए टेस्ट हुआ, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद से वो जांच के दायरे में हैं। टी20 वर्ल्ड कप के हालिया संस्करण में नवाज ने पाकिस्तान के लिए सात मैचों में हिस्सा लिया था। इस दौरान बल्ले से 15 रन बनाए थे और गेंदबाजी में सात विकेट लिए थे।

नवाज के हाथ से निकली टी20 डील

ICC के टेस्ट में ड्रग्स के सेवन के लिए पॉजिटिव पाए जाने का खामियाजा पाकिस्तान (Pakistan) के इस ऑलराउंडर को अभी से भुगतना पड़ रहा है। इस बार टी20 ब्लास के लिए नवाज को सरे के साथ जुड़ना था और उनको साइन किए जाने की घोषणा क्लब के द्वारा इस सप्ताह की जाने वाली थी लेकिन अब यह डील रद्द कर दी है। इसकी पुष्टि ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में की। 26 मई से 18 जुलाई तक खेले जाने वाले टी20 ब्लास्ट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दो सप्ताह पहले ही नवाज को अनापत्ति प्रमाण पात्र जारी किया था लेकिन अब ड्रग्स टेस्ट में सकारात्मक पाए जाने के कारण उनकी इंग्लैंड में खेलने की सभी उम्मीदों को झटका लग गया है।

पाकिस्तान सुपर लीग में अभी भी ले रहे हैं हिस्सा

मोहम्मद नवाज के खिलाफ भले ही ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद जांच चल रही है लेकिन अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें PSL 2026 में खेलने से नहीं रोका है। नवाज मुल्तान सुल्तांस का हिस्सा हैं और उन्होंने 21 अप्रैल को रावलपिंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी हिस्सा लिया था। मैच में नवाज ने तीन ओवर की गेंदबाजी की लेकिन कोई भी विकेट नहीं ले पाए।

FAQs

ICC ने मोहम्मद नवाज का टेस्ट किस टूर्नामेंट के दौरान लिया था?
टी20 वर्ल्ड कप 2026

यह भी पढ़ें: MI vs CSK मैच प्रेडिक्शन: पिच, स्कोर और विनर का पूरा गणित, सबकुछ एक जगह

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!