Posted inIndian Premier League (IPL)

Mumbai Indians की हालत देख आगबबूला हुए Akash Ambani, फैंस से बोले MI का मैच मत देखों, VIDEO वायरल

Akash Ambani left furious by Mumbai Indians' plight; tells fans, "Don't watch MI matches"—Video goes viral.

Akash Ambani, Mumbai Indians: पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल में इतना बुरा हाल हो गया है कि अब इसके मालिक आकाश अंबानी ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। बीते दिन चेन्नई और मुंबई का मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई एक तरफ़ा तरीके से हार गई।

यह एमआई के आईपीएल इतिहास की सबसे शर्मनाक हारों में से एक रही और इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आकाश अंबानी काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे हैं और फैंस से स्टेडियम छोड़ने को कह रहे हैं।

काफी नाखुश दिखे Akash Ambani

Akash Ambani left furious by Mumbai Indians' plight; tells fans
Akash Ambani left furious by Mumbai Indians’ plight; tells fans

बता दें कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो में उसे जीत मिली है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में इसे 103 रनों के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। इस दौरान मैच में बल्लेबाजी के समय यह टीम काफी खराब बैटिंग करते दिखाई दी।

क्रीज पर मौजूद कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं लग रहा था की टीम को जीत दिलाने की कोशिश कर रहा हो। इस वजह से फ्रस्ट्रेटेड होकर आकाश अंबानी बीच मैच में उठकर चले गए और वो हाथ से फैंस को इशारा करते दिखाई दिए कि तुम भी चले जाओ मैच में कुछ नहीं रखा।

यह भी पढ़ें: LIVE मैच में खास पल! Heinrich Klaasen का फ्लाइंग किस VIDEO वायरल, सामने खड़ी थीं Kavya Maran

दो घुट में बट चुके हैं खिलाड़ी

जानकारी के मुताबिक जब से मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है तब से खिलाड़ियों में एकजुटता नहीं है। हर खिलाड़ी अलग-अलग दिशा में भाग रहा है, जिसका परिणाम यह निकालकर आ रहा है कि टीम हार रही है।

हार्दिक पांड्या 2024 में इस टीम के कप्तान बने थे और उस दौरान टीम अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर रही थी। 2025 में इस टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई। लेकिन अब 2026 में भी यह टीम शायद प्लेऑफ में नहीं जा सकेगी और अगर ऐसा ही कंटिन्यू चलता रहा तो आकाश बहुत जल्द कड़े फैसला ले सकते हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बहुत ही जल्द इस फ्रेंचाइजी के कई पुराने खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है और कप्तानी में भी हमें बदलाव देखने मिल सकता है।

कुछ ऐसा रहा था मैच का हाल

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान CSK ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना डाले। चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने 54 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 रन बनाए।

मुंबई के लिए अल्लाह ग़ज़नफ़र और अश्विनी कुमार ने दो-दो सफलताएं अर्जित की। जबकि जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर के नाम एक-एक विकेट आया।

रन चेस करने उतरी मुंबई इंडियंस एक के बाद एक विकेट खोते रही और 19 ओवर में 104 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने तिलक वर्मा, उन्होंने 37 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 36 रन आए। इन दोनों के अलावा इस टीम का कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट का आंकड़ा नहीं छू सका।

सीएसके के लिए अखिल हुसैन ने चार विकेट, वहीं नूर अहमद ने दो विकेट लिए। मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जैमी ओवर्टन और गुर्जनप्रीत सिंह भी एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

FAQs

मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन है?
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या कब मुंबई इंडियंस के कप्तान बने?
साल 2024 में

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच 181 T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, देश को जिताए कई यादगार मैच

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!