भारत में क्रिकेट को लेकर कितना क्रेज है, इसे किसी को भी बताने की जरुरत नहीं है. ऐसे में भारत में हर युवा के अंदर क्रिकेट खेलने की चाहत होती है और इसी चाहत से उनमें से कई बड़े सुपर स्टार बन जाते हैं. इसी कड़ी में अब भारत को एक नया स्टार मिलने वाला है.
दरअसल, पिछले कुछ सालों से भारत में बहुत बेहतरीन तेज गेंदबाज सामने आये हैं और अब इसी कड़ी में भारत के जम्मू-कश्मीर से एक और तेज गेंदबाज सामने आया है. इस बॉलर के पास शोएब अख्तर जैसी स्पीड है और जसप्रीत बुमराह की तरह खतरनाक यॉर्कर.
भारत के इस गेंदबाज ने मचाई सनसनी

दरअसल, भारत के जम्मू-कश्मीर से एक युवा प्रतिभा सामने आयी है, जिसका नाम वसीम बशीर है. इस गेंदबाज ने सभी के पसीने छुड़ा दिए हैं क्योंकि वे लगातार 150 की गति से गेंदबाजी कर रहे हैं और बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा रहे हैं.
कुछ साल पहले ही हमें इस राज्य से उमरान मलिक देखने को मिले थे, जिन्होंने अपनी गति से बल्लेबाजों को परेशान किया और अब एक नयी सनसनी सामने आ रही है. इस गेंदबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लखूव वायरल हो रहा है और इसमें साफ़ देखा जा सकता है कि वे तेज और तीखी गेंदबाजी कर रहे हैं.
यहाँ पर देखें वीडियो-
Next 150kmph from Kashmir!
Are there more Umran Maliks in J&K? Yes, this is Waseem Bashir, a 22-year-old pacer from Kashmir, who probably bowls over 145kmph (could even be 150kmph+)!
He is a part of the J&K U-25 team and has been scaring batters with pace! #IPL teams take note pic.twitter.com/0ijkDt21xh— Mohsin Kamal (@64MohsinKamal) November 17, 2022
आईपीएल की नीलामी में टीमें लगा सकती हैं बोली
आईपीएल 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड मेगा ऑक्शन का आयोजन करेगा। ऐसे में आईपीएल की सभी फ्रैंचाइजी उन्हें अपने खेमे में शामिल करने के लिए दिलचस्पी दिखा सकती हैं. इसका मुख्य कारण उनके तेज गति से गेंदबाजी है और उनके लिए सभी टीमें मोटी रकम भी खर्च कर सकती हैं.
वसीम बशीर के गेंदबाजी वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है क्योंकि इस गति से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज भारत में बहुत कम हैं और अब वे एक नयी सनसनी बनकर उभरे हैं. इससे पहले आईपीएल 2024 में मयंक यादव ने अपनी तेज गति से तहलका मचाया था.
इरफान पठान ने की है मदद
बता दें कि भारत के पूर्व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने वसीम की गेंदबाजी में काफी मदद की है और इसी वजह से वे आज जम्मू-कश्मीर की अंडर-25 टीम का हिस्सा हैं. इससे पहले पठान ने उमरान मलिक की भी काफी मदद की थी और वे अब आईपीएल में भी खेल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: टी20 फॉर्मेट छोड़ने वाले रोहित-कोहली पर गौतम गंभीर ने कसा तंज, बोले- अच्छे प्लेयर होते तो …’,