RCB IPL 2025: आईपीएल इतिहास में अगर कोई टीम सबसे ज्यादा अनलकी रही है तो वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) है। यह टीम अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है और आगे भी इसका ट्रॉफी जितना मुश्किल लग रहा है। चूंकि आईपीएल सीजन 18 की शुरुआत से पहले ही इस टीम को झटके लगने शुरू हो गए हैं।
आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले ही आरसीबी (RCB) का एक स्टार ऑल राउंडर चोटिल हो गया है, जिससे टीम की ताकत आधी हो गई है। तो आइए जानते हैं कि आखिर वह खिलाड़ी कौन है, जो आईपीएल की शुरुआत से पहले ही चोटिल हो गया है।
आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले चोटिल हुआ RCB के ये खिलाड़ी

बता दें कि आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले ही आरसीबी (RCB) का जो खिलाड़ी चोटिल हो गया है वह कोई और नहीं बल्कि इस टीम के स्टार ऑल राउंडर मनोज भांडगे (Manoj Bhandage) हैं। मालूम हो कि मनोज भांडगे को पैरों में चोट लगी है और इस चोट की वजह से वह आईपीएल 2025 से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में इस टीम को मनोज की काफी कमी खलेगी। चूंकि वह गेंद और बल्ले दोनों से गेम पलटने की काबिलियत रखते हैं।
कुछ ऐसा है मनोज भांडगे का रिकॉर्ड
26 वर्षीय युवा ऑल राउंडर मनोज भांडगे ने अब तक 28 टी20 मैचों की 15 पारियों में 132.62 की स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 41 रनों का रहा है। मनोज ने इस दौरान 18 विकेट भी लिए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 19 रन देकर 3 विकेट रहा है। भांडगे के नाम 14 लिस्ट ए मैचों की 13 पारियों में 235 रन बनाने के साथ ही साथ 10 विकेट लेने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। यानी ओवरऑल मनोज का प्रदर्शन काफी सही रहा है। ऐसे में इस टीम को उनकी कमी खलना लाजमी है।
बताते चलें कि आईपीएल 2025 में आरसीबी अपना पहला मैच 23 मार्च को मुंबई के साथ खेलते दिखाई देने वाली है। ऐसे में देखना होगा कि रजत पाटीदार की कप्तानी में यह टीम कैसी शुरुआत करेगी।
आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी का स्क्वॉड
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी और सुयश शर्मा।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट का C ना आने के बावजूद आईपीएल में हर बार चुना जाता ये खिलाड़ी, पिता की डर से टीमें लगाती बोली