Posted inक्रिकेट (Cricket)

Hardik Pandya की होगी KKR में एंट्री? Shah Rukh Khan ने बनाई प्लानिंग! इस खिलाड़ी के साथ होगा ट्रेड

Hardik Pandya की होगी KKR में एंट्री? Shah Rukh Khan ने बनाई प्लानिंग! इस खिलाड़ी के साथ होगा ट्रेड

Hardik Pandya Trade KKR: आईपीएल 2026 का रोमांच अभी खत्म नहीं हुआ है और प्लेऑफ के मुकाबले बाकी हैं। आमतौर पर सीजन के बाद या फिर ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के ट्रेड की खबरें आती हैं लेकिन इस बार बीच में ही सिलसिला शुरू हो गया है। इसकी बड़ी वजह हार्दिक पांड्या हैं, जिनको लेकर माना जा रहा है कि वे अगले सीजन नई टीम में दिखाई दे सकते हैं, क्योंकि उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस का फ्लॉप प्रदर्शन देखने को मिला और व्यक्तिगत रूप से भी हार्दिक कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाए।

2024 में मुंबई इंडियंस में वापस आने वाले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से कप्तान और ऑलराउंडर के तौर पर काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन वे इन पर बिलकुल भी खरे नहीं उतरे। उनकी कप्तानी में 2025 के सीजन में ही सिर्फ MI टॉप-4 में पहुंची थी। वहीं, इस सीजन 8 अंक ही हासिल कर पाई और नौवें स्थान पर रही। इसी वजह से अब माना जा रहा है कि उन्हें मुंबई इंडियंस रिलीज कर सकती है और हार्दिक किसी और टीम के साथ नजर आ सकते हैं।

ऐसे में रिलीज किए जाने से पहले ट्रेड डील के माध्यम से कुछ टीमें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टारगेट करने का सोच रही हैं। इस लिस्ट में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स का नाम जोरों से आगे चल रहा था लेकिन अब कोलकाता नाइट राइडर्स की भी एंट्री हो गई है।

KKR में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) IPL 2027 के लिए हो सकते हैं शामिल

Hardik Pandya की होगी KKR में एंट्री? Shah Rukh Khan ने बनाई प्लानिंग! इस खिलाड़ी के साथ होगा ट्रेड

मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपने साथ जोड़ने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इच्छुक दिख रही है। आंद्रे रसेल के संन्यास के बाद से ही, KKR को एक ऐसे ऑलराउंडर की तलाश है, जो नंबर 5 या उससे नीचे आकर तूफानी बल्लेबाजी कर सके, साथ ही गेंदबाजी में विकेट लेकर दे। इस कमी को पूरा करने के लिए कैमरन ग्रीन को लाया गया था लेकिन वह निचले क्रम में बल्लेबाजी नहीं कर सकते।

ऐसे में रसेल के रोल को हार्दिक अच्छे से निभा सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर समय फिनिशर के रूप में ही खेला है। वहीं, उनकी गेंदबाजी एबिलिटी से सभी वाकिफ हैं। हार्दिक के पास काफी अच्छी गति से गेंदबाजी करने की क्षमता है और वे अलग-अलग फेज में भी बोलिंग कर सकते हैं। इन्हीं सब कारणों से कोलकाता के लिए वे एक अहम खिलाड़ी बन सकते हैं।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बदले इस खिलाड़ी को KKR से मांग रही MI

MI और KKR के बीच हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के ट्रेड डील के संबंध में अहम जानकारी ये भी आई है कि नीता अंबानी अपने कप्तान के बदले शाहरुख़ खान से उनकी टीम में शामिल स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मांग रही हैं। ग्रीन पहले भी मुंबई फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं और उन्हें टीम के माहौल की अच्छी जानकारी है। इसी वजह से हार्दिक के बदले ग्रीन की मांग की जा रही है। इस खिलाड़ी को कोलकाता की टीम ने पिछले साल मिनी ऑक्शन के दौरान 25.20 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कीमत में खरीदते हुए नीलामी इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर बनाया था।

ऐसे में देखना होगा कि क्या KKR के द्वारा MI की इस मांग को माना जाता है या नहीं। वहीं, हार्दिक की मुंबई से कोलकाता में एंट्री होगी, इस पर भी सभी की नजर रहेगी।

FAQs

हार्दिक पांड्या के ट्रेड में MI ने KKR से किस खिलाड़ी की मांग की है?
कैमरन ग्रीन

यह भी पढ़ें: IPL 2026 की सबसे मजबूत ड्रीम टीम का किया गया ऐलान, वैभव, गिल, साई, क्लासेन, पाटीदार…..

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!