Arshdeep Singh Instagram Posts Delete Reason: आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के कारण कई खिलाड़ियों को टारगेट किया गया और उन्हें जमकर खरीखोटी भी सुनाई गई। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्हें मैदान पर अपने प्रदर्शन के बजाय बाहर की हरकतों की वजह से तल्खी का सामना करना पड़ा। इनमें से एक नाम पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का रहा।
लीग स्टेज के पहले चरण तक अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के लिए औसत प्रदर्शन के बावजूद सबकुछ ठीक था और वे अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ सुर्खियां बटोरते नजर आए। हालांकि, जैसे-जैसे दूसरे चरण में पंजाब किंग्स की लगातार हार का सिलसिला शुरू हुआ, वैसे-वैसे अर्शदीप भी आलोचकों के निशाने पर आने लगे।
आलोचना के बीच अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने इंस्टाग्राम से हटाए अपने 200 से ज्यादा पोस्ट

इसकी बड़ी वजह अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की सोशल मीडिया में एक्टिविटी रही। जहां उनकी वजह से युजवेंद्र चहल का वेपिंग करते वीडियो वायरल हुआ। वहीं, फिर उन्होंने तिलक वर्मा को ‘अँधेरा’ कहकर पुकारा, जिसे फैंस ने तिलक को सांवले रंग की वजह से चिढ़ाने से जोड़ा। इसके अलावा पंजाब की लगातार हार के बावजूद अर्शदीप लगातार व्लॉग बनाते नजर आए और स्नैपचैट पर भी खूब एक्टिव रहे।
इस सब की काफी आलोचना हुई। उनकी टीम पंजाब किंग्स को लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। इसके बाद, अब अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट को डिलीट या फिर हाईड कर दिया है।
अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टा अकाउंट से क्यों हटाए 200+ पोस्ट?
अर्शदीप, जिनके इंस्टाग्राम पेज पर 62 लाख फॉलोअर्स हैं, अब उनके केवल 45 पोस्ट बचे हैं। तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल से जुड़े पुराने पोस्ट हटा दिए हैं। साथ ही विराट कोहली के साथ अपनी रील को भी हटा दिया है। इन सबको हटाने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चला है, हालांकि, प्रशंसकों का मानना है कि तेज गेंदबाज ने अपने और पीबीकेएस फ्रेंचाइजी के आसपास फैली नकारात्मकता को कम करने के लिए ऐसा किया है।
वहीं, सोशल मीडिया पर ये दावे भी किए जा रहे हैं कि शायद अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अब पंजाब किंग्स का साथ छोड़ने वाले हैं। इसी वजह से उन्होंने तमाम पोस्ट हटा दी हैं। अब देखना होगा कि आगे चलकर इस मामले पर अर्शदीप की तरफ से कुछ प्रतिक्रिया आती है या नहीं।
IPL 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन
पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन सवालों के घेरे में रहा। कई मैचों में उन्हें शुरुआती ओवरों में विकेट नहीं हासिल हुए। वहीं, डेथ ओवरों में काफी रन भी लुटाए। इसी वजह से पंजाब किंग्स को खामियाजा भी भुगतना पड़ा। अर्शदीप ने लीग स्टेज में PBKS के लिए सभी 14 मैच खेले और इस दौरान 38.64 की औसत से 14 विकेट हासिल किए। उनका इकॉनमी रेट 10.20 का रहा।
FAQs
IPL 2026 में अर्शदीप सिंह ने कितने विकेट झटके?
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya की होगी KKR में एंट्री? Shah Rukh Khan ने बनाई प्लानिंग! इस खिलाड़ी के साथ होगा ट्रेड