Posted inIndian Premier League (IPL)

PBKS छोड़ेंगे अर्शदीप सिंह, टीम से जुड़े सभी पोस्ट भी किए डिलीट! BIO से भी हटाया नाम, इस फ्रेंचाइजी में हो सकते ट्रेड

Arshdeep Singh Set to Leave PBKS; Deletes All Team-Related Posts! Removes Name from Bio as Well; Could Be Traded to This Franchise.

Arshdeep Singh, PBKS: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी अर्शदीप सिंह आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते दिखाई दिए। लेकिन लगता है कि वो आईपीएल 2027 में किसी अन्य टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं, क्योंकि उन्होंने टीम से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। साथ ही साथ उन्होंने इंस्टा बायो से नाम भी हटा दिया है। इसके अलावा भी उन्होंने बहुत सारी चीजें की है, जिससे उनके फ्रेंचाइजी छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Arshdeep Singh ने उठाए ठोस कदम

Arshdeep Singh has taken concrete steps.
Arshdeep Singh has taken concrete steps.

अपने मजाकिया अंदाज, कॉमेडी वीडियो और ब्लॉग्स के लिए जाने जाने वाले अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से करीब 200 से ज्यादा फोटोस और वीडियो डिलीट कर दी हैं। उन्होंने करीब दो 200 मिलियन व्यूज वाली वीडियो को भी डिलीट कर दिया है, जो कि उन्होंने चैंपियन ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली संग बनाई थी।

इसके अलावा भी उन्होंने कई सारी वीडियोस-फोटोस को डिलीट कर दिया है। कुल मिलाकर अर्शदीप के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस समय महज 45 पोस्ट हैं, जिसमें से PBKS का सिर्फ एक पोस्ट नजर आ रहा है और उसके बाद उन्होंने एक पोस्ट करते हुए बताया कि वह आज dream11 पर आखिरी बार लाइव आएंगे।

इसके बाद वह dream11 पर कभी भी लाइव नहीं करेंगे। उन्होंने इस इशारों-इशारों में यह साफ कर दिया है कि आज के बाद उनका कोई भी ब्लॉगिंग वीडियो या ऐसे मजाकिया वीडियो हमें देखने को नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya की होगी KKR में एंट्री? Shah Rukh Khan ने बनाई प्लानिंग! इस खिलाड़ी के साथ होगा ट्रेड

फ्रेंचाइजी छोड़ने पर उठ रही है चर्चाएं

अर्शदीप सिंह के लिए आईपीएल 2025 सीजन काफी औसत रहा। 27 वर्षीय सिंह ने इस आईपीएल सीजन 14 मैचों में महज 14 विकेट लिए और 541 रन लुटाए। वह काफी ज्यादा महंगे साबित हुए और अधिकतर मैचों में विकेटलेस रहे, जिसका खामियाजा टीम को भी भुगतना पड़ा और अब उनके फ्रेंचाइजी छोड़ने की चर्चा चल रही है।

हालांकि वो शायद फ्रेंचाइजी न छोड़े और अगर वो फ्रेंचाइजी छोड़ेंगे तो चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड का हिस्सा बन सकते हैं। चूंकि CSK एक सिरे से टीम बनाने की तैयारी करेगी।

बीसीसीआई ने लिए हैं ठोस कदम

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अर्शदीप सिंह के ब्लॉगिंग पर बैन लगा दिया है और उन्हें ऐसा कुछ भी करने से साफ मना कर दिया है। इसी वजह से अर्शदीप ने वो सभी वीडियो और फोटो को डिलीट कर दिया है। हालांकि अर्शदीप खुद से जब तक सब नहीं बताते किसी को नहीं पता चलेगा।

FAQs

Arshdeep Singh की उम्र क्या है?

27 साल

यह भी पढ़ें: Arshdeep Singh ने क्यों डिलीट किए 200+ Instagram पोस्ट? सामने आई बड़ी वजह

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!