रिंकू सिंह (Rinku Singh): भारतीय टीम को सिंतबर महीने से टेस्ट सीरीज खेलनी है। सबसे पहले टीम को बांग्लादेश के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसकी शुरुआत 19 सिंतबर से होनी है। बांग्लादेश के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की चैंपियन टीम न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला खेलना है। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 3 टेस्ट मैचों की शुरुआत 16 अक्टूबर से होनी है।
जिसके लिए टीम इंडिया (Team India) के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान बहुत ही जल्द किया जाना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं। वहीं, शुभमन गिल के बड़े भाई का इस सीरीज में 10 साल बाद वापसी हो सकता है।
Rinku Singh का हो सकता है डेब्यू

बता दें कि, टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) का प्रदर्शन पिछले 1 साल से टी20 फॉर्मेट में शानदार रहा है। जबकि वनडे में भी उन्होंने कमाल दिखाया है। जिसके चलते अब रिंकू सिंह को टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
रिंकू के शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है। जिसके बाद उन्हें डेब्यू करने का भी मौका मिल सकता है। रिंकू सिंह फर्स्ट क्लॉस क्रिकेट में अबतक 47 मुकाबले खेले चुकें हैं। जिसमें उन्होंने 54 की औसत से 3173 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 7 शतक और 20 अर्धशतक हैं।
गिल के बड़े भाई की हो सकती है वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के बड़े भाई को टीम में करीब 10 साल बाद जगह मिली सकती है। क्योंकि, पिछले 2 सीजन से मोहित शर्मा का आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन रहा है। जिसके चलते अब उन्हें टेस्ट टीम में भी मौका दिया जा सकता है।
क्योंकि, भारत की पिच पर मोहित शर्मा टेस्ट फॉर्मेट में काफी कारगर साबित हो सकते हैं। जिसके चलते मोहित शर्मा को मौका मिलने की उम्मीद है। मोहित शर्मा और शुभमन गिल आईपीएल 2022 से गुजरात टाइटंस टीम की तरफ से खेल रहे हैं। जिसके चलते गिल अब मोहित शर्मा को बड़े भाई की तरह मानते हैं।
इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।