IND Vs NZ: टीम इंडिया (Team India) को अगले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज खेलनी है. जिसके लिए जल्द ही टीम का ऐलान किया जा सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में मिली करारी हार का बदला टीम इंडिया न्यूजीलैंड से उनके घर में लेना चाहेगी.
इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मिली शर्मनाक हार का हिसाब चुकता करके टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारी करना चाहेगी.
सूर्या हो सकते हैं कप्तान

फ़िलहाल, इस सीरीज की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. आपको बता दें, कि सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान हो सकते है. जबकि इंडिया के दो सबसे तेज गेंदबाज भी इस सीरीज के लिए टीम में चुने जा सकते है. इस सीरीज के लिए उमरान मालिक (Umran Malik) और मयंक यादव (Mayank Yadav) को मौका दिया जा सकता है.
मयंक ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 सीरीज खेली थी लेकिन उसके बाद वो चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से वो साउथ अफ्रीका दौरे में होने वाले टी 20 मैचों की टीम में नहीं थे.
उमरान मालिक की हो सकती है वापसी
वहीँ उमरान मालिक भी पिछले कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे है, मालिक को ख़राब फॉर्म की वजह से टीम से ड्राप कर दिया गया था. जिसके बाद से उनकी अभी तक वापसी नहीं हो सकी है, लेकिन इस सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है.
टी 20 में आल राउंडर खिलाडियों की बहुत अहमियत होती है और इसलिए ही भारतीय टीम में लगातार ज्यादा आल राउंडर खिलाडियों को मौका दिया जा रहा है और इस सीरीज में भी बहुत से आल राउंडर्स को मौका दिया जा सकता है.
आपको बता दें, कि टीम इंडिया को इस साल टेस्ट में न्यूजीलैंड के हाथो करारी हार का सामना करना पड़ा था. जिसकी वजह से भारत का घर में चला आ रहा अजेय रिकॉर्ड भी समाप्त हो गया था. यहीं नहीं रोहित शर्मा पहले भारतीय कप्तान बन गए है, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया को घर में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित टी 20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, नितीश रेड्डी, शिवम् दुबे, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुन्दर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, उमरान मालिक, अब्दुल समद, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह
Also Read: PCB को लगा करारा झटका, इस वजह से जय शाह ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 रद्द करने का किया फैसला