Posted inक्रिकेट (Cricket)

MI vs CSK Playing 11: कैसी होगी मुंबई बनाम चेन्नई मैच की प्लेइंग-XI? रोहित-धोनी दोनों की एंट्री, जानें सभी नाम

MI vs CSK Playing 11: कैसी होगी मुंबई बनाम चेन्नई मैच की प्लेइंग-XI? रोहित-धोनी दोनों की एंट्री, जानें सभी नाम

MI vs CSK: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले में 48 घंटे से भी कम का समय रह गया है। जिस तरह फुटबॉल में बार्सिलोना और रीयल मैड्रिड के बीच मुकाबले को सबसे बड़ी टक्कर के रूप में देखा जाता है और उसे एल-क्लासिको बोला जाता है। ठीक उसी तरह आईपीएल में MI और CSK की टक्कर को परिभाषित किया जाता है।

आईपीएल के 19वें सीजन में अभी तक MI vs CSK मुकाबला एक बार भी देखने को नहीं मिला था लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है तो चलिए आपको बताते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा और दोनों टीमों की प्लेइंग XI क्या होगी।

MI vs CSK मैच की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स

MI vs CSK Playing 11: कैसी होगी मुंबई बनाम चेन्नई मैच की प्लेइंग-XI? रोहित-धोनी दोनों की एंट्री, जानें सभी नाम

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, वहीं गेम की शुरुआत 7:30 बजे से होगी। वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार होती है। इसी वजह से एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों के खिलाफ थोड़ा सावधानी से बल्लेबाजी करनी होगी, क्योंकि पिच से मूवमेंट मिलती है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, बल्लेबाज हावी होने लगते हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में दो बदलाव, रोहित-जैक्स की एंट्री लगभग तय

अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया था। ऐसे में उसका आत्मविश्वास काफी अधिक होगा। इतनी बड़ी जीत के बाद किसी टीम की प्लेइंग XI में बदलाव की संभावना कम ही लगती है लेकिन जब आपके पास दो मैच विनर खिलाड़ी हों तो उन्हें आप बाहर नहीं रख सकते। रोहित शर्मा और विल जैक्स को MI vs CSK मैच के लिए मुंबई इंडियंस शामिल कर सकती है।

रोहित को हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी और वो दो मुकाबले मिस कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी है। ऐसे में इतने बड़े मुकाबले में उन्हें जरूर उतरा जा सकता है, क्योंकि मुंबई की टीम को उनका विकल्प भी ओपनिंग में नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ, निजी कारणों से मुंबई इंडियंस के पहले छह मुकाबलों में उपलब्ध न रहने वाले इंग्लिश ऑलराउंडर जैक्स ने स्क्वाड को ज्वाइन कर लिया है और जमकर प्रैक्टिस भी की।

ऐसे में रोहित शर्मा को पिछले मैच में डेब्यू करने वाले दानिश मालेवर के स्थान पर खिलाया जा सकता है। वहीं, एएम गजनफर की जगह जैक्स को MI vs CSK मैच के लिए प्लेइंग XI में जगह दी जा सकती है। अन्य किसी बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

एमएस धोनी की MI vs CSK मैच के लिए चेन्नई की प्लेइंग XI में एंट्री संभव, अकील हुसैन की भी हो सकती है वापसी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स भी बदलाव करने को देखेगी। इनमें से एक बदलाव उसे मजबूरी में भी करना पड़ेगा, क्योंकि आयुष म्हात्रे इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह उर्विल पटेल को खिलाया जा सकता है। वहीं, एमएस धोनी फिट होते हैं तो फिर उनकी भी प्लेइंग XI में वापसी हो सकती है। धोनी वापस आते हैं तो फिर मुकेश चौधरी को बाहर किया जा सकता है। वहीं, मैथ्यू शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर खेल सकते हैं, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। हालांकि, वह गेंदबाजी के लिए अभी तक पूरी तरह फिट हुए हैं या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।

MI vs CSK मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर: अश्वनी कुमार

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी, अकील हुसैन, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज

इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह

FAQs

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत कब होनी है?
23 अप्रैल

यह भी पढ़ें: VIDEO: खतरनाक बाउंसर के बाद बिखरा बल्लेबाज, गुस्से में हेलमेट पर निकाली भड़ास, खेलने से किया इंकार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!