Posted inक्रिकेट (Cricket)

VIDEO: खतरनाक बाउंसर के बाद बिखरा बल्लेबाज, गुस्से में हेलमेट पर निकाली भड़ास, खेलने से किया इंकार

VIDEO: खतरनाक बाउंसर के बाद बिखरा Batsman, गुस्से में हेलमेट पर निकाली भड़ास, खेलने से किया इंकार

Batsman fell to the ground after being hit by a bouncer: व्हाइट बॉल क्रिकेट में बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजों पर काफी नियम लागू होते हैं और उन्हें प्रति ओवर दो बाउंसर करने की ही इजाजत मिलती है। उसमें भी उछाल ज्यादा होने पर वाइड दे दी जाती है लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में गेंदबाजों को आजादी मिलती है। टेस्ट या फर्स्ट क्लास में बल्लेबाजों को तकनीक की असली परीक्षा होती है, क्योंकि लगातार बाउंसर या फिर शॉर्ट बॉल करते हुए बल्लेबाज की तकनीक और धैर्य दोनों की परीक्षा लेटे हैं।

हालांकि, कई बार बल्लेबाज (Batsman) बाउंसर के सामने ज्यादा कुछ नहीं कर पाते हैं और बॉल उनके हेलमेट पर लग जाती है। आमतौर पर जब ऐसा होता है तो खेल कुछ देर बाद दोबारा शुरू हो जाता है लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बल्लेबाज ने गेंद लगने के बाद, गुस्से में हेलमेट को लात मारकर दूर फेंका और फिर खेलने से ही इनकार कर दिया। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जबरदस्त बाउंसर से गेंदबाज ने बल्लेबाज (Batsman) को किया ढेर, दिन में दिखाए तारे

VIDEO: खतरनाक बाउंसर के बाद बिखरा Batsman, गुस्से में हेलमेट पर निकाली भड़ास, खेलने से किया इंकार

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंदबाज गुड लेंथ पर गेंदबाजी करता है लेकिन वहां से गेंद काफी ज्यादा उछाल लेती हैं और सीधे बल्लेबाज (Batsman) के हेलमेट के साइड वाले एरिया में लगती है। इसके तुरंत बाद ही बल्लेबाज वही गिर जाता है। गेंदबाज और अन्य फील्डर बल्लेबाज के पास जाकर उसका हाल पूछने के लिए बढ़ रहे होते हैं, लेकिन तभी वो गुस्से में जमीन पर अपना हाथ मारता है और फिर खड़े होकर हेलमेट पर गुस्सा निकालता है। वह जोर से किक करता है, जिससे हेलमेट दूर जाकर गिरता है।

इसके बाद, बल्लेबाज (Batsman) सीधे मैदान से बाहर की तरफ जाने लगता है और बाकी खिलाड़ी भी उसके पीछे चल पड़ते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बाउंसर से ढेर होने के बाद, बल्लेबाज ने खेलने से क्यों किया इनकार?

दरअसल, यह पूरा मामला वेस्टइंडीज चैंपियनशिप का है, जो वेस्टइंडीज का प्रमुख रेड बॉल डोमेस्टिक टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट के छठे मैच में लीवार्ड आइसलैंड का सामना त्रिनिदाद एंड टोबैगो से हुआ। दोनों के बीच मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया। हालांकि, यह मैच पिच के असमान्य व्यवहार के कारण पूरा नहीं हो पाया और तीसरे दिन की सुबह जब बल्लेबाज (Batsman) के हेलमेट पर गेंद लगी और वह बाहर चला गया तो फिर मैच रेफरी और क्यूरेटर से बात करने के बाद, मैच को रद्द करते हुए ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी खेल रही लीवार्ड आइसलैंड की तरफ से जेरेमिया लुईस और रहकीम कॉर्नवाल क्रीज पर थे। इस दौरान पारी का पारी का 48वां ओवर जायडन सील्स डालने आए, जिन्होंने पारी में 7 विकेट ले लिए थे। ओवर की तीसरी गेंद गुड लेंथ थी लेकिन अचानक उछाल से लुईस चकमा खा गए और गेंद सीधे उनके हेलमेट के साइड वाले हिस्से में लगी। बल्लेबाज क्रीज पर गिर गया लेकिन बाद में गुस्से से उठा और हेलमेट को लात से दूर मारकर मैदान से बाहर चला गया।

खराब पिच के कारण मैच हुआ रद्द

इसके बाद, लुईस को चिकित्सा सहायता दी गई और फिर उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। मैदान के कर्मचारियों और मैच रेफरी जॉनथन ब्लेड्स से परामर्श के बाद काफी देर तक विचार-विमर्श चलता रहा, जिसके बाद अंपायर लेस्ली रीफर और जाहिद बस्सरथ ने कप्तानों जोशुआ दा सिल्वा और जस्टिन ग्रीव्स को सूचित किया कि पिच को असुरक्षित मानकर मैच रद्द कर दिया गया है।

FAQs

जिस बल्लेबाज के हेलमेट पर गेंद लगी, उसका नाम क्या है?
जेरेमिया लुईस

यह भी पढ़ें: MS Dhoni को लेकर सस्पेंस खत्म! Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, बताया मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे या नहीं

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!