Posted inक्रिकेट (Cricket)

MS Dhoni को लेकर सस्पेंस खत्म! Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, बताया मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे या नहीं

MS Dhoni को लेकर सस्पेंस खत्म! Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, बताया मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे या नहीं

MS Dhoni: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर अभी तक खराब ही रहा है। इस सीजन के अपने आधा दर्जन मुकाबलों में पांच बार की चैंपियन टीम ने सिर्फ दो ही जीत हासिल की हैं। अब उसका सामना मुंबई इंडियंस से 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होना है। इस महामुकबले को लेकर काफी ज्यादा बात हो रही है, क्योंकि दोनों ही टीमों के बीच काफी ज्यादा प्रतिद्वंदिता है। इस राइवलरी का मुख्य चेहरा एमएस धोनी रहे हैं, क्योंकि उन्होंने सालों तक चेन्नई की टीम को लीड किया है।

हालांकि, मौजूदा आईपीएल सीजन में एमएस धोनी अपनी पिंडली की चोट के कारण अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी खेलेंगे या नहीं, एक बड़ा सवाल बना हुआ है। अब इस सवाल का जवाब कैप्टेन कूल के पूर्व साथी और दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने देते हुए पूरा सस्पेंस खत्म कर दिया है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ एमएस धोनी खेलने के सवाल का अश्विन ने दिया जवाब

MS Dhoni को लेकर सस्पेंस खत्म! Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, बताया मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे या नहीं

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही एमएस धोनी पिंडली की चोट का शिकार हो गए थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने बयान जारी कर बताया था कि धोनी कम से कम तीन सप्ताह तक बाहर रह सकते हैं लेकिन अब उससे ज्यादा समय हो चुका है। धोनी ने नेट्स में अभ्यास भी शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है।

चेन्नई के खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम के फैंस को माही की याद आ रही है और चाहते हैं कि धोनी मुंबई के खिलाफ खेलें और अपना जलवा दिखाएं। हालांकि, वो खेलेंगे या नहीं, आधिकारिक रूप से इसका जवाब किसी के पास नहीं है लेकिन रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि थाला गुरुवार को हार्दिक पांड्या की टीम के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगे।

अश्विन ने बताया एमएस धोनी MI के खिलाफ क्यों खेलते आ सकते हैं नजर

अपने यूट्यूब चैनल पर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार के साथ बातचीत के दौरान एमएस धोनी के मुंबई इंडियंस के खेलने को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने कहा,

“एक बहुत ही बढ़िया चीज हुई। मैंने कभी एमएस धोनी को नेट में कीपिंग करते हुए नहीं देखा। आज नेट में कीपिंग कर रहे थे, जो पहले कभी देखा ही नहीं। इसका मतलब है वो कीपिंग करेंगे और संजू सैमसन मैदान में फील्डिंग करते हुए दिखेंगे। या फिर वो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आ सकते हैं। मैं 100% सुनिश्चित हूं कि धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे ही। मैंने सुना है कि वो फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं।”

CSK ने भी एमएस धोनी की विकेटकीपिंग अभ्यास का वीडियो किया शेयर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान धोनी भी प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा रहे और उनका एक खास वीडियो भी CSK ने शेयर किया, जिसमें उन्हें विकेटकीपिंग करते हुए देखा जा सकता है। बल्लेबाज बड़े हिट के लिए काफी आगे निकलकर शॉट खेलने का प्रयास करता है, लेकिन चूक जाता है। इसके बाद, धोनी तेजी से गेंद को पकड़कर स्टंपिंग टीज करते हैं और बल्लेबाज को पवेलियन जाने का इशारा करते हैं।

देखें वीडियो:

FAQs

चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ कब मुकाबला खेलना है?
23 अप्रैल
एमएस धोनी किस इंजरी के कारण IPL 2026 में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं?
पिंडली की चोट

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच हुआ बड़ा बवाल! Pitch खराब होने से मैच रद्द, दोनों टीमों को मिले बराबर पॉइंट्स

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!