Posted inक्रिकेट (Cricket)

MI की टीम में शामिल हुआ नया मैच विनर, बीच सीजन Nita Ambani ने विदेश से बुलाया

MI की टीम में शामिल हुआ नया मैच विनर, बीच सीजन Nita Ambani ने विदेश से बुलाया

New Player Joined MI Squad: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की गाड़ी ट्रैक पर आती दिख रही है। इस टीम ने गुजरात टाइटंस के घर पर अपना दमदार प्रदर्शन दिखाया और 12 साल से अहमदाबाद में जीत न मिलने के सूखे को खत्म किया। मुंबई ने मुकाबला 99 रनों से जीता। इस दौरान तिलक वर्मा का धुआंधार शतक देखने को मिला। वहीं, जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय बाद विकेट लेने में कामयाब रहे।

ऐसा लगा कि जैसे एक बार फिर से मुंबई इंडियंस पुराने अंदाज में खेल रही है, जब उनके खिलाफ विरोधियों का हाल खराब हो जाता था। अब इस टीम का अपने सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से सामना होना है। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच से पहले मालकिन नीता अंबानी ने एक ऐसे विदेशी खिलाड़ी को MI में शामिल कर लिया है, जो अकेले दम पर मैच का नक्शा पलट सकता है।

CSK के खिलाफ मैच से पहले MI से जुड़ा मैच विनर खिलाड़ी

MI की टीम में शामिल हुआ नया मैच विनर, बीच सीजन Nita Ambani ने विदेश से बुलाया

इस आईपीएल सीजन कई विदेशी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम से देरी से जुड़े हैं। मुंबई इंडियंस के साथ भी ऐसा हुआ। उन्हें मिचेल सैंटनर की सेवाएं कुछ मैचों के बाद मिलीं। इसके बाद सभी की नजर इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स पर थी कि वो कब MI कैंप को ज्वाइन करेंगे। आख़िरकार छह मैचों के बाद, जैक्स की एंट्री मुंबई की टीम में हो गई है और उन्होंने मंगलवार को अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया। इससे उनके MI vs CSK मैच में खेलने की संभावना भी बढ़ गई है। उनके आने से मुंबई को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही मजबूती मिलेगी।

MI ने एक खास वीडियो के माध्यम से विल जैक्स के स्क्वाड को ज्वाइन करने की जानकारी दी। साथ ही लिखा कि बस! अब और “कहाँ है?”, “किधर है?”, “कब ज्वाइन कर रहे हो?” जैसे कमेंट्स नहीं!

विल जैक्स ने आते ही MI के स्क्वाड के साथ की प्रैक्टिस

टी20 वर्ल्ड 2026 के दौरान विल जैक्स का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था। उन्होंने बल्ले से लोअर ऑर्डर में कमाल की तेजतर्रार पारियां खेली थीं। वहीं, गेंदबाजी में अपनी स्पिन से कहर बरपाया था। इसी वजह से MI के लिए उन्हें मौजूदा आईपीएल में बहुत ही अहम खिलाड़ी माना जा रहा था। हालांकि, जब उनके स्क्वाड के ज्वाइन करने की कोई जानकारी नहीं मिल रही थी तो फैंस नाराज भी हुए, क्योंकि टीम लगातार हार भी रही थी। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले जैक्स के आगमन ने राहत देने के काम किया है।

विल जैक्स ने भी आते ही आराम करने के बजाय MI के स्क्वाड के साथ वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की।

एएम गजनफर के स्थान पर विल जैक्स की MI की प्लेइंग XI में हो सकती है एंट्री

मुंबई इंडियंस ने अपने विदेशी खिलाड़ियों में अभी तक काफी फेरबदल किया है लेकिन अब क्विंटन डी कॉक, शेरफेन रदरफोर्ड और मिचेल सैंटनर नियमित रूप से प्लेइंग XI में पक्के लग रहे हैं। ऐसे में विल जैक्स के लिए अफगानिस्तान के स्पिनर एएम गजनफर को बाहर किया जा सकता है। गजनफर बल्लेबाजी में कुछ खास योगदान देने की काबिलियत नहीं रखते हैं, इसी वजह से उनकी जगह स्पिन ऑलराउंडर जैक्स को खिलाया जा सकता है। जैक्स बल्लेबाजी में अलग-अलग क्रमों पर खेलने में माहिर हैं। ऐसे में उनका इस्तेमाल टॉप ऑर्डर में भी किया जा सकता है। वहीं, गेंदबाजी में भी उन्हें अलग-अलग फेज में बोलिंग का अनुभव है।

FAQs

IPL 2026 के बीच नीता अंबानी ने किस विदेशी खिलाड़ी को MI के स्क्वाड में शामिल किया है?
विल जैक्स
विल जैक्स को किस टीम के खिलाफ मैच में उतारा जा सकता है?
चेन्नई सुपर किंग्स

यह भी पढ़ें: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings LIVE Streaming: मोबाइल-टीवी पर कैसे देखें मुकाबला? जानें पूरी डिटेल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!