Match abandoned due to misbehaving pitch: इस समय क्रिकेट जगत में ज्यादातर टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं, क्योंकि भारत में आईपीएल 2026 का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट में ज्यादातर टीमों के प्रमुख खिलाड़ी खेल रहे हैं। वहीं, जिनको इसमें जगह नहीं मिली, उनमें से कई पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, आईपीएल की लोकप्रियता ज्यादा है, क्योंकि इसमें सभी प्रमुख भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते नजर आते हैं।
इस सीजन अभी तक 31 मैच खेले जा चुके हैं और आज होने वाले 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर अपने घरेलू मैदान में राजस्थान रॉयल्स से होगी। इस बीच क्रिकेट जगत में एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे हड़कंप मच गया है। दरअसल, एक मुकाबले की पिच (Pitch) इतनी खराब पाई गई कि मैच को पूरा होने से पहले ही रोकना पड़ा। चलिए हम आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।
पिच (Pitch) खराब होने के कारण इन दो टीमों के बीच मुकाबले को पूरा होने से पहले ही किया गया रद्द

दरअसल, आईपीएल 2026 के बीच कई अलग-अलग देशों में घरेलू क्रिकेट जारी है। ऐसा ही कुछ वेस्टइंडीज में भी हो रहा है, जहां रेड बॉल टूर्नामेंट वेस्टइंडीज चैंपियनशिप खेली जा रही है। इस चैंपियनशिप का छठा मैच लीवार्ड आइसलैंड और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया।
इस चार दिवसीय मैच में तीन दिन का खेल भी पूरा नहीं हुआ, क्योंकि तीसरे दिन पिच (Pitch) के असमान्य व्यवहार के कारण मुकाबले को रोक दिया गया। इसके बाद, अंपायर और क्यूरेटर के साथ चर्चा की गई और फिर माना गया कि पिच सुरक्षित नहीं है। इसी वजह से मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
बल्लेबाज के हेलमेट पर लगी गेंद, पिच को माना गया असुरक्षित
मैच के तीसरे दिन लीवार्ड आइसलैंड अपनी दूसरी पारी के दौरान 140 के स्कोर तक 7 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी। उस समय क्रीज पर रहकीम कॉर्नवाल के साथ जेरेमिया लुईस मौजूद थे। हालांकि, 48वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद मुकाबले को ही रोकना पड़ा।
दरअसल, पारी में 7 विकेट चटकाने वाले जायडन सील्स की गेंद पड़ने के बाद, असामान्य रूप से उछली और सीधे लुईस के हेलमेट पर लगी। गेंद के लगते ही लुईस जमीन पर गिर पड़े और फिर लेते-लेटे ही उन्होंने अपना हेलमेट निकाल दिया। इसके बाद, वह काफी गुस्से में उठे और हेलमेट पर जोर से लात मारी, जिसके कारण वो दूर जा गिरा। इसके बाद, बल्लेबाज सीधा मैदान से बाहर जाने लगा और बाकी खिलाड़ी भी उसके पीछे बाहर निकलने लगे। इसके बाद, मैच में आगे खेल नहीं हो सका और पिच (Pitch) के व्यवहार को असुरक्षित मानकर मुकाबले को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
Jayden Seales has claimed the first seven wickets to fall in an innings for Trinidad & Tobago against Leeward Islands, but looks set to be denied the chance to take 10 with the game halted due to a dangerous pitch. The last ball before the suspension is not for the faint-hearted pic.twitter.com/o4G5ULiSAh
— Ben Gardner (@Ben_Wisden) April 21, 2026
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने आधिकारिक बयान किया जारी
लीवार्ड आइसलैंड और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच पिच के कारण मुकाबले को रद्द करते हुए ड्रॉ किए जाने के संबंध में क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी बयान जारी किया। उन्होंने बयान में पुष्टि की कि मैच अधिकारियों ने खेल की शर्तों के अनुसार कार्य किया, जिसके तहत यदि कंडीशंस खतरनाक या अनुपयुक्त पाई जाती हैं तो खेल को स्थगित करना अनिवार्य है। मैच रेफरी और क्यूरेटर से परामर्श के बाद, यह निर्धारित किया गया कि निष्पक्षता से समझौता किए बिना पिच की सुरक्षित मरम्मत संभव नहीं थी, जिसके परिणामस्वरूप मैच को ड्रॉ घोषित कर रद्द करने का निर्णय लिया गया।
मुकाबले में लीवार्ड आइसलैंड ने अपनी पहली पारी में 131 रन बनाए। जवाब में त्रिनिदाद की टीम ने 175 रन बनाकर 44 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद, जब खेल को रोका गया, तब अपनी दूसरी पारी में लीवार्ड की टीम ने 140/7 का स्कोर बना लिया था। मैच में पहले 147 ओवर के दौरान 27 विकेट गिरे।
FAQs
किस टूर्नामेंट का मैच खराब पिच की वजह से बीच में ही रोककर ड्रॉ घोषित करना पड़ा?
वेस्टइंडीज चैंपियनशिप का छठा मैच किन टीमों के बीच खेला जा रहा था?
यह भी पढ़ें: MI की टीम में शामिल हुआ नया मैच विनर, बीच सीजन Nita Ambani ने विदेश से बुलाया