Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11! सूर्या-हार्दिक और पंत की हुई वापसी

Team India

Team India: टीम इंडिया (Team India) मौजूदा समय में ज़िम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए नज़र आ रहे है. शुभमन गिल की कप्तानी में ज़िम्बाब्वे दौरे पर खेलने के बाद टीम इंडिया को अपनी अगली सीरीज श्रीलंका में खेलनी है.

श्रीलंका (SL VS IND) दौरे पर होने वाले टी20 सीरीज के लिए सिलेक्शन कमेटी जल्द ही टीम स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है. सिलेक्शन कमेटी श्रीलंका दौरे पर होने वाले टी20 सीरीज में कई स्टार खिलाड़ियों को कमबैक करने का मौका दे सकती है. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार सिलेक्शन कमेटी श्रीलंका दौरे पर होने वाले पहले टी20 मुक़ाबले में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका दे सकते है.

सूर्य, हार्दिक और पंत की होगी प्लेइंग 11 में वापसी

Team India

सिलेक्शन कमेटी श्रीलंका दौरे पर होने वाले टी20 सीरीज के पहले मुक़ाबले में टीम के प्लेइंग 11 में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जैसे स्टार खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका दे सकते है. इन 3 स्टार खिलाड़ियों के कमबैक करने से टीम इंडिया (Team India) की टी20 फॉर्मेट की प्लेइंग 11 में अनुंभव की कमी की पूर्ति हो सकती है.

हार्दिक पांड्या को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

श्रीलंका दौरे पर होने वाले टी20 सीरीज में सिलेक्शन कमेटी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के नए कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को जिम्मेदारी प्रदान कर सकती है. हार्दिक पांड्या की बात करें तो वो मौजूदा समय में टीम इंडिया के उप- कप्तान है. ऐसे में हार्दिक पांड्या का टीम इंडिया का कप्तान बनना लगभग तय ही माना जा रहा है.

इन खिलाड़ियों को भी मिल सकता है टीम स्क्वॉड

हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) के प्लेइंग 11 में वापसी करने के साथ- साथ टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को भी प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका दे सकती है. इन 6 दिग्गज खिलाड़ियों के टीम में वापसी करने से श्रीलंका दौरे पर होने वाले पहले टी20 मुक़ाबले में टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 काफी मजबूत नज़र आ सकती है.

श्रीलंका टी20 सीरीज के पहले मुक़ाबले की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार

यह भी पढ़े: आखिरकार जिस बात का डर था वही हुआ, ज़िम्बाब्वे दौरे पर खत्म हुआ भारत के छोटे कोहली करियर, जय शाह अब कभी नहीं देंगे मौका

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!