टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को भारतीय चयनकर्ताओं के द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मौका दिया गया है। सीरीज के दोनों ही मैचों में इन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है।
लेकिन दोनों ही मैचों में संजू सैमसन (Sanju Samson) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, अब इन्हें तीसरे मैच से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। भारत और इंग्लैंड के दरमियान टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के मैदान में 28 जनवरी के दिन खेला जाएगा और इस मुकाबले में संजू सैमसन को जगह मिल पाना मुश्किल है।
बुरी तरह से फेल हुए Sanju Samson

भारतीय टीम के विकेटकपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को मैनेजमेंट के द्वारा सीरीज के दोनों ही शुरुआती मैचों में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया था। लेकिन दोनों ही मैचों में ये बल्लेबाजी के दौरान बेहद ही असफल हुए हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में जहां इनके बल्ले से 26 रन निकले थे तो वहीं दूसरी पारी में ये 5 रनों पर ही आउट हो गए। संजू की इस फॉर्म को देखने के बाद सभी खेल प्रेमी बेहद ही मायूस हो गए हैं।
Sanju Samson को रिप्लेस कर सकता है ये खिलाड़ी
अगर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया जाता है तो फिर इनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा सलामी बल्लेबाज के तौर पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है। इसके साथ ही बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय चयनकर्ताओं के द्वारा युवा खिलाड़ी ध्रुव जूरेल को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जा सकता है।
बेहद ही शानदार हैं संजू के आकड़े
अगर बात करें टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी संजु सैमसन (Sanju Samson) के क्रिकेट करियर की तो इनका टी20 करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए कुल 39 टी20 मैचों की 35 पारियों में 27.12 की औसत और 153.18 की बेहतरीन औसत से 841 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 3 मर्तबा शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
इसे भी पढ़ें – अंतिम 3 टी20 मैचों के लिए पूरी तरह बदल गई टीम इंडिया, अजीत अगरकर ने इन 16 खिलाड़ियों को दिया सुनहरा मौका