Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हालत नाजुक! IPL के बीच पसरा मातम, अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा ये दिग्गज क्रिकेटर

Critical Condition! Gloom Descends Amidst the IPL: This Legendary Cricketer Battles for His Life in the Hospital.

IPL: आईपीएल 2026 में इस समय एक से बढ़कर एक दमदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और फैंस का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। लेकिन इसी बीच क्रिकेट जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को अंदर से झकझोर कर रख दिया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का एक अहम खिलाड़ी इस समय आईसीयू में भर्ती है और जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है, जिसने सभी क्रिकेट प्रेमियों को गमगीन कर दिया है।

जिंदगी मौत की जंग लड़ रहा ये अफगानी खिलाड़ी

Afghanistan cricket team's Shapoor Zadran is currently admitted to the ICU.
Afghanistan cricket team’s Shapoor Zadran is currently admitted to the ICU.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ग्रोथ में सबसे अहम रोल अदा करने वाले खिलाड़ियों में से एक शपूर जादरान (Shapoor Zadran) इस समय आईसीयू में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय तेज गेंदबाज बल्लेबाज इस समय भारत मेंं हैं और उनका इलाज एक एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, जिस वजह से डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार जादरान के व्हाइट ब्लड सेल्स का स्तर काफी तेजी से कम हो गया है, जिससे उनकी हालत नाजुक है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड दे रहा सहयोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार शपूर जादरान पिछले कई हफ्तों से बीमार चल रहे हैं। शुरुआत में उनकी हालत में सुधार दिखा था, लेकिन बाद में दोबारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस समय उनका इलाज इंडिया में चल रहा है और उनके देश की क्रिकेट बोर्ड यानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनकी मदद के लिए आर्थिक सहयोग भी दे रहा है।

इतना ही नहीं बल्कि इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ कई क्रिकेटर्स खड़े हैं। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने जादरान के जल्द ही ठीक होने की दुआ मांगी है। उन्होंने लिखा कि जादरान उनके भाई जैसे हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता हूं। आमीन।

यह भी पढ़ें: SRH vs CSK STATS: अभिषेक शर्मा का धमाका, ईशान किशन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड्स

कुछ ऐसा रहा Shapoor Zadran का करियर

बता दें कि शपूर जादरान (Shapoor Zadran) का जन्म जुलाई, 1987 के लोगार प्रांत, अफ़ग़ानिस्तान में हुआ। इस खिलाड़ी को अफगानिस्तान टीम के लिए सबसे पहले साल 2009 में खेलने का मौका मिला। 2009 से वह 2020 तक इस टीम के लिए कई मैचों में खेलते नजर आए। उन्होंने 43 विकेट वनडे में और 37 विकेट टी20 इंटरनेशनल में चटकाए।

उन्होंने 44 वनडे मैच की 44 पारियों में 43 विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 36 पारियों में 37 विकेट चटकाए। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 17 विकेट। वहीं ओवरऑल लिस्ट ए में 57 और टी20 में 90 विकेट दर्ज हैं।

इस मुश्किल घड़ी में शपूर काफी ज्यादा अकेले नहीं हैं, क्योंकि उनके संग तमाम क्रिकेट जगत के फैंस की दुआएं हैं और हम भी जल्द ही उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

FAQs

शपूर जादरान को क्या बीमारी हुई है?
व्हाइट ब्लड सेल्स में तेजी से कमी
शपूर जादरान की उम्र क्या है?
38 साल

यह भी पढ़ें: Team India के मुख्य चयनकर्ता का हुआ ऐलान, मुस्लिम धर्म की लड़की से शादी करने वाले दिग्गज को मिली कमान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!