MS Dhoni, CSK: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की सबसे अनलकी टीम अगर कोई रही है तो वो है चेन्नई सुपर किंग्स। इस टीम के खिलाड़ी एक के बाद एक चोटिल हो रहे हैं, जिसकी वजह से टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अपने शुरुआती तीन में हारने के बाद इस टीम ने दो मैच में जीत दर्ज करी थी। लेकिन फिर तीसरे में इसे हार का मुंह देखना पड़ा और आगे कितनी हार झेलनी पड़ेगी इसका कोई भी अंदाजा नहीं है, क्योंकि लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों की वजह से टीम की प्लानिंग पर काफी गहरा असर पढ़ रहा है।
यह खिलाड़ी हुआ चोटिल

दरअसल, आईपीएल 2026 में शनिवार, 18 अप्रैल को डबल हेडर खेला गया और इस डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच हुआ। इस मैच के दौरान चेन्नई के स्टार से बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इंजर्ड हो गए।
रन लेते से उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई और इस इंजरी की वजह से उनका अब आगे के मैचों में खेल पाना काफी मुश्किल लग रहा है, जिससे टीम की रणनीतियों पर गहरा असर पड़ेगा, क्योंकि वह इस आईपीएल सीजन सबसे बेहतरीन फार्म में दिख रहे थे और इस टीम के लिए लगातार मैचों में अच्छा करते आ रहे हैं।
अब तक बनाए हैं 201 रन
6 मैचों में आयुष ने 33.50 की औसत और 177.57 के स्ट्राइक रेट के साथ 201 रन बनाए हैं। इस 18 वर्षीय बल्लेबाज ने 73 के बेस्ट स्कोर के साथ दो अर्धशतक जड़ा है और इसके बल्ले से 20 चौके और 12 छक्के आए हैं। इस आईपीएल सीजन इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में आयुष म्हात्रे टॉप 10 में शामिल हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिसने 200 रन बनाए हैं।
माइक हसी ने कही ये बात
आयुष की इंजरी को लेकर माइक हसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “आयुष म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग में चोट (tear) है। मुझे नहीं पता कि यह कितनी गंभीर है—हम स्कैन करवाएंगे, लेकिन बदकिस्मती से यह काफी बुरी लग रही है; यह हमारे लिए एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।” ज्ञात हो कि सिर्फ माइक हसी ने ही नहीं बल्कि कई अन्य क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने भी आयुष की इंजरी को सीरयस बताया है।
BAD NEWS FOR CHENNAI SUPER KINGS ❌
Hussey said “Ayush Mhatre has hamstring tear, I don’t know how bad it is – we will have scan but it looks really bad unfortunately, could be big loss”. pic.twitter.com/8zoNnCc81I
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 19, 2026
ओवरऑल ऐसा रहा है रिकॉर्ड
18 साल के आयुष म्हात्रे ने आईपीएल में अब तक कुल 13 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 441 रन आए हैं। 94 के बेस्ट स्कोर के साथ उन्होंने तीन अर्धशतक जड़ा है। बीते सीजन उन्होंने 7 मैचों में 240 रन बनाए थे और इस सीजन 6 मैचों में 201 रन बना चुके हैं।
FAQs
CSK का कप्तान कौन है?
आयुष म्हात्रे ने आईपीएल 2026 में कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत ने बदली तस्वीर, चेन्नई नीचे खिसकी, जानिए पॉइंट्स टेबल का हाल