Team India: भारतीय क्रिकेट टीम बीते कुछ समय से काफी अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रही है, जिसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं का भी एक अहम योगदान रहा है। इसी सब को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने काफी बड़ा फैसला लिया है और मुख्य चयनकर्ता को बहुत बड़ा गिफ्ट दिया है।
मुख्य चयनकर्ता को BCCI ने दिया गिफ्ट
बता दें कि अजीत अगरकर साल 2023 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता यानी की चीफ सिलेक्टर बने थे और उसके बाद से उनके कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक नई ऊंचाइयां छुई। सबसे पहले इंडिया ने 2023 एशिया कप जीता, इसके बाद इंडिया 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में गई, फिर 2024 का टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती।
बीते साल ही इंडिया ने एशिया कप का फिरसे जीता और हाल ही में 2026 में उसने टी20 वर्ल्ड कप जीता। यानी कि बीते कुछ समय के अंदर ही अंदर इंडियन टीम ने करीब 5 बड़े टूर्नामेंट अपने नाम कर लिए हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य सिलेक्टर एक बार फिर अजीत अगरकर होने जा रहे हैं। अजीत वर्ल्ड कप 2027 तक भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति को लीड करने का जिम्मा संभालते दिखाई देंगे।
BCCI अधिकारी ने कही ये बात

द इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि अगरकर के कार्यकाल में टीम का कामकाज काफी सही तरीके से चल रहा है और उन्होंने कड़े फैसले लेने में कोई भी हिचकिचाहट नहीं दिखाई है। इस वजह से बोर्ड का मानना है कि उन्हें अपने पद पर बने रहना चाहिए। BCCI के अधिकारी IPL मैचों के दौरान उनसे बात करेंगे और उन्हें मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देंगे।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत ने बदली तस्वीर, चेन्नई नीचे खिसकी, जानिए पॉइंट्स टेबल का हाल
साल 2002 में की थी शादी
बताते चलें कि भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक रहे अजीत अगरकर का जन्म 4 दिसंबर, 1977 में बॉम्बे, महाराष्ट्र में हुआ था, जो कि अब मुंबई हो चुका है और अजीत ने अपना डेब्यू इंडियन टीम के लिए 1998 में किया। 1998 से 2007 तक वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान 221 मैचों में उन्होंने 349 विकेट चटकाए।
अजीत ने इस बीच साल 2002 में शादी की। उन्होंने फातिमा घाडियाली से शादी की, जो की एक मुस्लिम हैं। जानकारी के अनुसार दोनों ने पहले एक दूसरे को डेट किया इसके बाद सात जन्मों का साथ निभाना का एक दूसरे से वादा किया। मौजूद जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात फातिमा के भाई मज़हर घाडियाली के जरिए हुई थी, जो कि अजीत के दोस्त थे। दोनों कपल्स साल 2005 में पेरेंट्स बने। दोनों के घर बेबी बॉय का जन्म हुआ, जिसका नाम राज अगरकर है।
#BCCI
🚨 BREAKING: Ajit Agarkar to continue as Team India’s chief selector till June 2027 🇮🇳🏆 BCCI backing experience ahead of 2027 World Cup
Big continuity move 👀#CricketSeason #india pic.twitter.com/dvTKmls1Wr— Trending StarsX (@Trending_StarsX) April 19, 2026
FAQs
अजीत अगरकर की पत्नी का क्या नाम है?
अजीत अगरकर की पत्नी कौनसे धर्म की है?
यह भी पढ़ें: MS Dhoni के बाद CSK को डबल झटका, इन-फॉर्म खिलाड़ी हुआ चोटिल! पूरे टूर्नामेंट से होगा बाहर