Rajat Patidar Statement After IPL 2026 Victory: आईपीएल 2026 के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर अपना दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों पर 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली की 42 गेंदों पर खेली गई नाबाद 75 रनों की शानदार पारी का भरपूर फायदा मिला। कोहली ने पूरे रन चेज़ के दौरान एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने 18 ओवर में 161/5 का स्कोर बनाकर 12 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया।
लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने अपनी खुशी जाहिर की और टीम के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। ट्रॉफी जीतने के बाद रजत पाटीदार ने अपनी खुशी जाहिर की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Rajat Patidar ने जताई खुशी, फैंस और टीम को दिया जीत का श्रेय

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि टीम को पिछले सीजन की कई यादें थीं और इस बार ट्रॉफी जीतना उनके लिए एक खास एहसास है। पाटीदार ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह आरसीबी की कप्तानी करेंगे और टीम को खिताब दिलाएंगे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम की मेहनत और किस्मत को दिया।
पाटीदार ने कहा कि टूर्नामेंट से पहले की तैयारी काफी शानदार रही थी और उन्हें दिनेश कार्तिक से कई अहम सुझाव मिले, जिनका उन्हें पूरे सीजन फायदा मिला। उन्होंने विराट कोहली की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा टीम के साथ खड़े रहते हैं और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हैं। साथ ही कप्तान ने आरसीबी के फैंस का धन्यवाद किया, जिन्होंने पूरे सीजन हर मैदान को टीम के लिए घरेलू मैदान जैसा माहौल दिया।
गेंदबाजों ने बनाई जीत की नींव, बल्लेबाजों ने किया काम पूरा
रजत पाटीदार ने माना कि फाइनल में जीत की असली नींव गेंदबाजों ने रखी। उनके अनुसार भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रशिख सलाम, क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी गुजरात टाइटंस को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया। कप्तान का मानना था कि 155 रन पर विपक्षी टीम को रोकना मैच का सबसे अहम मोड़ साबित हुआ।
वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी के बावजूद गुजरात नहीं बना सकी बड़ा स्कोर
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को शुरुआती झटके लगे। इसके बाद मध्यक्रम भी बड़ी साझेदारी नहीं बना सका। हालांकि वॉशिंगटन सुंदर ने एक छोर संभालते हुए 37 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसके कारण गुजरात निर्धारित 20 ओवर में 155/8 का स्कोर ही बना पाई।
विराट कोहली ने खेली मैच जिताऊ पारी, आरसीबी ने जीता दूसरा खिताब
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए। उन्होंने पूरी पारी के दौरान संयम दिखाया और टीम को कभी दबाव में नहीं आने दिया। अन्य बल्लेबाजों ने भी उनका अच्छा साथ निभाया, जिससे आरसीबी ने 18 ओवर में 161/5 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
ये भी पढ़े : IPL 2026 Final : फाइनल हारने के बाद भी टीम पर गर्व, कप्तान शुभमन गिल ने बताई हार की बड़ी वजह