CSK vs LSG: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेले गए 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने जोश इंग्लिस की 33 गेंदों में 85 रन की तूफानी पारी और अंत में शाहबाज अहमद की नाबाद 43 रन की अहम पारी के दम पर 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए।
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने उर्विल पटेल के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा, जबकि इस हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2026 का सफर समाप्त हो गया और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।
पावरप्ले में LSG का तूफानी आगाज़
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) ने शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। टीम ने पहले छह ओवर में 91 रन ठोक दिए, जो इस सीजन के सबसे विस्फोटक पावरप्ले स्कोर में से एक रहा।
जॉश इंग्लिस और मिचेल मार्श ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए हर गेंदबाज पर हमला बोला। इंग्लिस ने रिवर्स स्कूप और बड़े शॉट्स से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने 33 गेंदों में 85 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं मिचेल मार्श ने 10 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 15 और अक्षत रघुवंशी ने 18 रन का योगदान दिया।
आखिर में शाहबाज अहमद ने नाबाद 43 रन की अहम पारी खेली, जिसकी बदौलत LSG ने 20 ओवर में 203/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। गेंदबाज़ी में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जेमी ओवरटन ने तीन , अंशुल कम्बोज ने दो और नूर अहमद ने एक विकेट लिया।
जॉश इंग्लिस ने खेली सीजन की सबसे खतरनाक पारी
जॉश इंग्लिस ने इस मुकाबले (CSK vs LSG) में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 85 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इंग्लिस की शानदार बल्लेबाजी के सामने CSK के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। इंग्लिस ने महज 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया।
उन्होंने अकील होसैन, मुकेश चौधरी और अंशुल कंबोज सभी को निशाने पर लिया। खास तौर पर उनके रिवर्स स्कूप और लॉन्ग ऑन के ऊपर लगाए गए बड़े शॉट्स ने फैंस को रोमांचित कर दिया। हालांकि वह अपने शतक से चूक गए और जेमी ओवरटन की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच दे बैठे, लेकिन तब तक वह मैच में बड़ा असर छोड़ चुके थे।
CSK ने 204 रन के लक्ष्य का किया सफल पीछा
204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी दिखाई। संजू सैमसन ने 28 रन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 42 रन की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद उर्विल पटेल ने तेज बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
मध्यक्रम में कार्तिक शर्मा ने 20 रन का योगदान दिया, जबकि आखिर में शिवम दुबे ने नाबाद 15 और प्रशांत वीर ने नाबाद 18 रन बनाकर टीम को 19.2 ओवर में 208/5 के स्कोर तक पहुंचाते हुए 5 विकेट से शानदार जीत दिलाई।
गेंदबाजी में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से शाहबाज अहमद और दिग्वेश राठी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि आवेश खान को एक सफलता मिली।
CSK vs LSG : उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक
उर्विल पटेल ने इस मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने IPL इतिहास में यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
ये भी पढ़े : इंग्लैंड ने इस देश के साथ बाइलेटरल सीरीज खेलने से किया मना, अब नहीं होंगे इन 2 देशों के बीच मैच