Posted inक्रिकेट (Cricket)

DC vs RCB : फील साल्ट-जैकब डफी को मौका, तो बैथेल-रोमारियो बाहर, दिल्ली के खिलाफ सामने आई बेंगलुरु की Playing XI

DC vs RCB : फील साल्ट-जैकब डफी को मौका, तो बैथेल-रोमारियो बाहर, दिल्ली के खिलाफ सामने आई बेंगलुरु की Playing XI 1

DC vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC vs RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मैच 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

इस अहम मुकाबले (DC vs RCB) से पहले बेंगलुरु की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करती नजर आ सकती है। टीम मैनेजमेंट फॉर्म और कंडीशंस को ध्यान में रखते हुए विष्फोटक सलामी बल्लेबाज़ फील साल्ट और तेज़ गेंदबाज़ जैकब डफी को मौका मिल सकता हैं , जबकि जैकब बैथेल और रोमारियो शेपर्ड बाहर हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह ?

फील साल्ट और जैकब डफी को मिलेगा मौका

DC vs RCB : फील साल्ट-जैकब डफी को मौका, तो बैथेल-रोमारियो बाहर, दिल्ली के खिलाफ सामने आई बेंगलुरु की Playing XI 2

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में बाहर रहने वाले फील साल्ट और जैकब डफी को अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मौका मिल सकता है।

आईपीएल 2026 में फील साल्ट के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने अब तक 6 मैचों में 202 रन बनाए हैं। उनका औसत 33.67 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 168.33 रहा है।

वहीं जैकब डफी ने इस सीजन में अब तक 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 11.50 का रहा है। विकेट लेने की क्षमता के चलते वह टीम के लिए अहम गेंदबाज़ साबित हो सकते हैं।

ऐसे में RCB दिल्ली के खिलाफ इन दोनों खिलाड़ियों को शामिल कर अपनी प्लेइंग इलेवन को और मजबूत बना सकती है।

जैकब बेथल और रोमारियो शेपर्ड होंगे बाहर

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जैकब बेथल और रोमारियो शेपर्ड को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठाया जा सकता है।

बेथल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला मौका मिला था, लेकिन वह इस अवसर का फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं रोमारियो शेपर्ड को टीम कॉम्बिनेशन और अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प को ध्यान में रखते हुए इस मैच से बाहर रखा जा सकता है।

ऐसे में RCB दिल्ली के खिलाफ अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए इन दोनों खिलाड़ियों को ड्रॉप कर सकती है।

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी आरसीबी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इस अहम मुकाबले में आरसीबी की ओपनिंग की जिम्मेदारी विराट कोहली और फिल साल्ट संभाल सकते हैं, जो टीम को तेज शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाएंगे। मिडिल ऑर्डर में कप्तान रजत पाटीदार के साथ जितेश शर्मा (विकेटकीपर) और टिम डेविड जैसे आक्रामक बल्लेबाज़ मौजूद हैं।

ऑलराउंडर के तौर पर कृणाल पांड्या टीम को संतुलन देंगे। वहीं गेंदबाजी आक्रमण में जैकब डफी, भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेज़लवुड की तेज गेंदबाजी तिकड़ी नजर आएगी। स्पिन डिपार्टमेंट में सुयश शर्मा अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि मंगेश यादव भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

कुल मिलाकर यह प्लेइंग इलेवन काफी संतुलित दिख रही है, जो दिल्ली के खिलाफ RCB को मजबूत स्थिति में ला सकती है।

DC vs RCB : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी का संभावित प्लेइंग XI

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, जैकब डफी, कृणाल पांड्या, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल

ये भी पढ़े : जिम्बाब्वे के साथ ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, जानें किन 15 खिलाड़ियों की हुई एंट्री

FAQS

DC vs RCB का मैच कब और कहाँ खेला जाएगा ?

27 अप्रैल & अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!