Posted inक्रिकेट (Cricket)

डराने वाला VIDEO वायरल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी के चेहरें पर लगी गेंद, अस्पताल में भर्ती

डराने वाला VIDEO वायरल, Delhi Capitals के खिलाड़ी के चेहरें पर लगी गेंद, अस्पताल में भर्ती

Delhi Capitals player hit by ball on face: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कहानी अभी तक ज्यादा अच्छी नहीं रही है। दिल्ली ने आधे दर्जन मैच खेल लिए हैं लेकिन जीत के मामले में 50% ही सफलता हासिल हुई है। सरल शब्दों में कहें तो अभी तक खेले 6 मैचों में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम ने 3 में जीत दर्ज की है और 3 में हार का सामना किया है।

अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का अपने सातवें मैच में पंजाब किंग्स से मुकाबला है, जो अभी तक आईपीएल 2026 में अजेय है। ऐसे में दिल्ली के लिए चुनौती आसान नहीं होने वाली है। इस बीच मुकाबले से एक बुरी खबर आई, जो डीसी के खेमे से है। टीम से जुड़ा एक खिलाड़ी चेहरे पर गेंद लगने से बुरी तरह चोटिल हो गया और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

DC vs PBKS मैच से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से जुड़ा खिलाड़ी बुरी तरह हुआ इंजर्ड

डराने वाला VIDEO वायरल, Delhi Capitals के खिलाड़ी के चेहरें पर लगी गेंद, अस्पताल में भर्ती

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के अभ्यास सत्र के दौरान एक बड़ी घटना घटी। टीम से जुड़े एक युवा नेट गेंदबाज के चेहरे पर सीधे गेंद लगी और वह तुरंत जमीन पर ही गिर पड़ा। गेंद की स्पीड काफी तेज थी, जिसकी वजह से चेहरे से खून निकलने लगा और वह दर्द से कराहता हुआ दिखा।

इसके बाद, फिजियो और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मेडिकल स्टाफ ने नेट बॉलर का ट्रीटमेंट किया लेकिन जब फायदा नहीं हुआ तो स्टेडियम में मौजूद इमरजेंसी मेडिकल टीम की मदद ली गई। कुछ समय तक मैदान पर ही उपचार चलता रहा लेकिन जब स्थिति नियंत्रण में नहीं दिखी तो फिर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इस खिलाड़ी की हालत काफी ज्यादा खराब थी और उसे एम्बुलेंस में अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर का सहारा लिया गया।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के नेट गेंदबाज की दर्दनाक हालत का वीडियो हुआ वायरल

नेट बॉलर के चोटिल होने के संबंध में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन जब इस गेंदबाज को एम्बुलेंस में अंदर लिटाकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जा रहा था तो उसका वीडियो सामने आ चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के अनुसार, नेट बॉलर को स्टेडियम में मौजूद मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार दिया। इस दौरान गेंदबाज स्ट्रेचर पर था और काफी दर्द में नजर आ रहा था।

इसके बाद, एम्बुलेंस आती है और खिलाड़ी को उसके पास ले जाया जाता है। तभी पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग भी वहां आ जाते हैं और युवा नेट बॉलर को थपथपाते हुए सांत्वना देते हैं। इसके बाद, स्ट्रेचर के सहारे उसे एम्बुलेंस के अंदर ले जाया जाता है।

आप भी देखें वीडियो:

सोशल मीडिया पर खिलाड़ी की पहचाना को लेकर फैलाई जा रही है गलत जानकारी

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तरफ से इंजर्ड हुए नेट बॉलर के बारे में कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग खिलाड़ी की पहचान बाएं हाथ के बल्लेबाज साहिल परख के रूप में कर रहे हैं, जो गलत है। साहिल का हेयर स्टाइल बड़े घुंघराले बालों वाला है, जबकि जो खिलाड़ी इंजर्ड हुआ है, उसका हेयर स्टाइल काफी अलग है और चेहरा भी साफ़ नजर आ रहा है। ऐसे में ये तो साफ़ है कि साहिल चोटिल नहीं हुए हैं। अगर उन्हें इंजरी होती तो जाहिर तौर पर दिल्ली की टीम की तरफ से अपडेट मिलता।

FAQs

दिल्ली कैपिटल्स के किस खिलाड़ी को चेहरे पर गेंद लगने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है?
नेट बॉलर

यह भी पढ़ें: CSK vs GT: मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने, इन 11-11 खिलाड़ियों को मिलेगा गोल्डन चांस

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!