धोनी के दुश्मन ने फिर उगला जहर, माही और CSK पर लगाया शिवम दुबे का करियर बर्बाद करने का आरोप 1

CSK: आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हुई थी। जबकि फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा। आईपीएल के 17वें सीजन के बाद 1 जून से T20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेला जाना है। जिसके लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान मई महीने के पहले हफ्ते में किया जा सकता है।

बता दें कि, T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और शानदार फार्म में चल रहे है ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) को भी जगह मिल सकती है। लेकिन इस बीच धोनी के बड़े दुश्मन ने सीएसके टीम पर बड़ा आरोप लगाया है और बताया है कि चेन्नई शिवम दुबे का करियर खतरे में डाल रहा है।

Advertisment
Advertisment

इस खिलाड़ी ने लगाया CSK टीम पर आरोप

धोनी के दुश्मन ने फिर उगला जहर, माही और CSK पर लगाया शिवम दुबे का करियर बर्बाद करने का आरोप 2

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम पर बड़ा आरोप लगाया है। मनोज तिवारी ने अभी कुछ समय पहले धोनी के खिलाफ भी विवादित बयान दिया था। जबकि अब उन्होंने सीएसके टीम पर निशाना साधते हुए कहा कि, “अगर उन्हें भारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलना है तो गेंदबाजी करनी होगी। उसकी इकोनॉमी रेट देखिए। लगभग 11 का है। वह इस सीज़न में प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। अगर उन्हें भारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलना है तो गेंदबाजी करनी होगी।”

मनोज तिवारी ने बताया क्यों बहार किया जा सकता है दुबे को

मनोज तिवारी ने आगे बात करते हुए कहा कि, “इस फॉर्म को देखते हुए हार्दिक को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चुना जाएगा। देखिए, अगरकर एक मजबूत चरित्र हैं और इसलिए वे साहसिक निर्णय ले सकते हैं। और अगर दुबे को टी20 विश्व कप में नहीं चुना गया तो इसके लिए सीएसके जिम्मेदार होगी। क्योंकि, वे उसे गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। मैं काफी समय से यह कह रहा हूं, अगर आप हार्दिक का रिप्लेसमेंट चाहते हैं तो दुबे को तैयार कर लीजिए।”

शिवम दुबे का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन

बात करें अगर, शिवम दुबे के आईपीएल 2024 में प्रदर्शन की तो अब तक उन्होंने इस सीजन कुल 5 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 44 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं। शिवम दुबे अब तक इस सीजन शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिखे हैं।

Advertisment
Advertisment

लेकिन चेन्नई ने अभी तक एक भी मुकाबले में शिवम दुबे से गेंदबाजी नहीं कराई है। जिसके चलते T20 वर्ल्ड कप 2024 से उनका पत्ता कट सकता है। क्योंकि, आईपीएल में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर रहे हैं। जिसके चलते ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या को ही T20 वर्ल्ड कप में जगह मिल सकती है।

Also Read: संजू सैमसन और ऋषभ पंत दोनों खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप 2024, इन 3 विकेटकीपर्स का अजीत अगरकर ने काटा पत्ता