IND VS SL: टीम इंडिया और श्रीलंका (IND VS SL) के बीच में टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जुलाई से शुरू होने वाली है. 26 जुलाई से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तांन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के तथाकथित बेटे और भतीजे को खेलने का मौका मिल सकता है. उनमें से एक खिलाड़ी को श्रीलंका तो दूसरे को टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलने का मौका दिया जा सकता है.
श्रीलंका टी20 सीरीज में धोनी के रिश्तेदारों को मिल सकता है खेलने का मौका

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के तथाकथित बेटे के रूप में माथिसा पथिराना को माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने एक समय यह बयान दिया था कि मेरे क्रिकेटिंग वर्ल्ड में धोनी ने ही मेरे पिता जी की भूमिका निभाई थी. वहीं दूसरी तरफ़ धोनी (MS Dhoni) के भतीजे के रूप में रियान पराग को माना जाता है क्योंकि रियान पराग के पिताजी पराग दास ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ घरेलू क्रिकेट में काफी क्रिकेट खेला है. जिस वजह रियान पराग महेंद्र सिंह धोनी को चाचा की उपाधि देते है.
Matheesha Pathirana:
“After my father, in my cricket life, he (Dhoni) plays my father’s role. He takes care of me, and he gives me advice on what I have to do, similar to my father’s thing when I’m at my home. I think that’s enough” ❤️ pic.twitter.com/yod59VOo8R
— 𝐒𝐈𝐕𝐘 🇺🇸🇮🇳 (@Sivy_KW578) July 7, 2024
रियान पराग और माथिसा पथिराणा को मिल सकता मौका
टीम इंडिया (Team India) के स्टार ऑलराउंडर रियान पराग (Riyan Parag) को ज़िम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिला लेकिन उन्हे उस दौरान बल्लेबाज़ी करने का कोई खास मौका नहीं मिला. जिस वजह से ऐसा माना जा रहा है कि रियान पराग (Riyan Parag) को श्रीलंका दौरे पर होने वाले टी20 सीरीज के लिए भी मौका मिल सकता है.
वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका के स्टार गेंदबाज़ माथिसा पथिराणा (Matheesha Pathirana) के टीम स्क्वॉड में शामिल होने तय ही है. ऐसे में यह पहला मौका होगा जब किसी इंटरनेशनल मुक़ाबले में धोनी के तथाकथित बेटे और भतीजे खेलते हुए नज़र आएंगे.
टीम इंडिया की संभावित टीम स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रियान पराग, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान और तुषार देशपांडे
श्रीलंका की संभावित टीम स्क्वाड
वानिंदु हसरंगा, चैरिथ असलांका, कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेलालेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका
यह भी पढ़े: BCCI ने टीम इंडिया से निकाला, तो अब सड़कों पर पकौड़े बेचने को मजबूर हुए ईशान किशन! VIDEO तेजी से वायरल