Vaibhav Sooryavanshi : IPL 2026 में हर दिन नए सितारे उभर रहे हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो अचानक पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद ऐसा ही एक दिलचस्प पल सामने आया, जिसने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
मैच खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से एक मजेदार सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने बेहद दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। उनका यह जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैच के बाद पूछा गया मजेदार सवाल
पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद जब वैभव सूर्यवंशी से बातचीत की जा रही थी, तब उनसे एक दिलचस्प सवाल पूछा गया। उनसे कहा गया, “क्या आपके बैट में AI चिप है?” यह सवाल सुनकर माहौल हल्का हो गया और सभी की नजरें उनके जवाब पर टिक गईं। यह सवाल उनकी लगातार शानदार बल्लेबाजी को लेकर मजाकिया अंदाज में पूछा गया था।
वैभव ने दिया दिल जीतने वाला जवाब
इस सवाल का जवाब देते हुए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने मुस्कुराते हुए कहा, “भगवान ने लगा के दिया है, ऊपर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगा के दे रहा हूँ, उसी का इस्तेमाल कर देखा है।” उनका यह जवाब न सिर्फ मजेदार था, बल्कि उनकी सादगी और आत्मविश्वास को भी दर्शाता है। इस प्रतिक्रिया ने फैंस का दिल जीत लिया और यह बयान तेजी से वायरल हो गया।
Vaibhav Suryavanshi’s reply for AI chip inside the bat. 😂🔥 pic.twitter.com/v76eZ3XPRN
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 29, 2026
कम उम्र में शानदार आंकड़े और प्रभाव
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, वह किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणादायक है। IPL 2026 में अब तक खेले गए 9 मैचों में उन्होंने कुल 400 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत लगभग 44.44 रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट करीब 238.10 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को साफ दर्शाता है।
हाल ही में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 103 रन की पारी खेलकर सबको चौंका दिया था। मौजूदा सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं और उनकी स्ट्राइक रेट भी बेहद प्रभावशाली रही है। उनकी बल्लेबाजी में तकनीक और आक्रामकता का शानदार संतुलन देखने को मिलता है, जो उन्हें खास बनाता है।
राजस्थान ने पंजाब को इस सीजन में थमाई पहली हार
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कल रात को खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 222 रन बनाए, लेकिन राजस्थान ने आक्रामक अंदाज में लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 228 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ पंजाब किंग्स को इस सीजन में पहली बार शिकस्त झेलनी पड़ी।
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें: Riyan Parag के ई-सिगरेट कांड पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी! कहा ‘हम उसे अब….’