Posted inक्रिकेट (Cricket)

‘’अब हम उसे…’’ BCCI ने तोड़ी चुप्पी, Riyan Parag मामले पर जारी किया बड़ा बयान

‘'अब हम उसे…’' BCCI ने तोड़ी चुप्पी, Riyan Parag मामले पर जारी किया बड़ा बयान

Riyan Parag vape controversy: आईपीएल 2026 में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने वो कर दिखाया, जो चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने नहीं किया था। राजस्थान ने लगातार जीत का स्वाद चखने वाली पंजाब किंग्स को मात दी और उसे हराने वाली पहली टीम बनी। सीजन के 40वें मैच में RR ने PBKS को 6 विकेट से हराया।

हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की जीत का जश्न थोड़ा फीका हो गया है, क्योंकि कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) विवादों में घिर गए हैं। पराग को ड्रेसिंग रूम में वेप (ई-सिगरेट) का इस्तेमाल करते देखा गया और इसका वीडियो बहुत तेजी से कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि पराग पर कड़ा एक्शन लिया जा सकता है। इस बीच BCCI ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।

रियान पराग (Riyan Parag) से वेप के इस्तेमाल को लेकर BCCI मांगेगी स्पष्टीकरण

‘'अब हम उसे…’' BCCI ने तोड़ी चुप्पी, Riyan Parag मामले पर जारी किया बड़ा बयान

 

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के द्वारा दिए गए 223 के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अपना चौथा विकेट रियान पराग (Riyan Parag) के रूप में 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर 151 के स्कोर पर गंवाया। पराग ने 16 गेंदों में 181.25 की स्ट्राइक रेट से 29 रनों की पारी खेली। इस दौरान दो चौके और दो छक्के भी लगाए।

आउट होने के बाद, रियान पराग (Riyan Parag) साथी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में बैठे थे। तभी 16वें ओवर की दूसरी गेंद से पहले कैमरा ड्रेसिंग रूम की तरफ गया, जहां रियान को वेपिंग यानी ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते देखा गया। बस फिर क्या था, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और रियान आलोचकों के निशाने पर आ गए। इस गलती के लिए अब BCCI ने रियान से स्पष्टीकरण मांगने की तैयारी कर ली है। इसकी जानकारी बोर्ड के अधिकारी ने दी।

BCCI अधिकारी ने रियान पराग (Riyan Parag) की वेप कंट्रोवर्सी को लेकर कही ये बात

जब से रियान पराग की ड्रेसिंग रूम में वेप करते हुए वीडियो आई है, तब से ही उनके ऊपर एक्शन की मांग हो रही है। अब यह मामला BCCI तक भी पहुंच गया है। बोर्ड के अधिकारी ने कहा है कि वे इस संबंध में रियान से स्पष्टीकरण मांगेंगे और फिर उसके आधार पर ही कोई एक्शन लिया जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए BCCI अधिकारी ने कहा,

“हम इस मामले पर रियान से स्पष्टीकरण मांगेंगे, क्योंकि वेपिंग की अनुमति नहीं है। उनके स्पष्टीकरण के आधार पर आईपीएल आगे की कार्रवाई करेगा।”

इस बयान से साफ़ होता है कि BCCI मामले को लेकर गंभीर है लेकिन अभी किसी भी तरह की जल्दबाजी में रियान पराग पर एक्शन नहीं लेगी। पहले उनसे स्पष्टीकरण मांगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पराग की गलती से तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम और धूम्रपान की इजाजत नहीं है लेकिन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने पता नहीं क्या सोच कर ड्रेसिंग रूप में वेपिंग की।

भारत में वेप/ई सिगरेट पर है प्रतिबंध

भारत में साल 2019 से ही वेप/इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019 के तहत प्रतिबंधित है। इसके तहत देश में ई-सिगरेट/वेप के उत्पादन, बिक्री, खरीद, आयात, निर्यात और विज्ञापन पर रोक है और इसका उल्लंघन करने पर जेल की सजा और भारी जुर्माना हो सकता है।

हालांकि, अभी तक पुलिस की तरफ से भी रियान पराग पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। अब देखना होगा कि मामले पर आगे क्या अपडेट आता है।

FAQs

रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स की पारी के किस ओवर में वेपिंग करते स्पॉट किया गया?
16वें ओवर
IPL 2026 में रियान पराग किस टीम की कप्तानी कर रहे हैं?
राजस्थान रॉयल्स

यह भी पढ़ें: GT vs RCB, Match Prediction: पिच-स्कोर-लाइव स्ट्रीम-प्लेइंग-XI से विनर तक, जानें मैच का पूरा प्रेडिक्शन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!