Posted inक्रिकेट (Cricket)

Virat Kohli के स्ट्राइक रेट पर Sanjay Manjrekar की तीखी टिप्पणी, बोले ‘सिर्फ आलोचना के कारण…’

Virat Kohli के स्ट्राइक रेट पर Sanjay Manjrekar की तीखी टिप्पणी, बोले ‘सिर्फ आलोचना के कारण…’

Sanjay Manjrekar On Virat Kohli’s Strike Rate: आईपीएल 2026 में विराट कोहली अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। टी20 क्रिकेट में अक्सर उनकी बल्लेबाजी में कम स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाती थी लेकिन इस बार उनका तूफानी अंदाज देखने को मिल रहा है। इस नए आक्रामक अप्रोच के बावजूद कोहली की निरंतरता में कमी नहीं है।

जहां हर तरफ विराट कोहली (Virat Kohli) के स्ट्राइक रेट में इजाफे का जिक्र हो रहा है। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने इसके पीछे खास वजह बताई है। मांजरेकर ने यह भी कहा कि उनकी बात कोहली के फैंस को बुरी लग सकती है लेकिन सच तो यही है कि उन्होंने आलोचना की वजह से ही तेजी से रन बनाना शुरू किया है।

162.50 के स्ट्राइक रेट से IPL 2026 में विराट कोहली (Virat Kohli) बना रहे हैं रन

Virat Kohli के स्ट्राइक रेट पर Sanjay Manjrekar की तीखी टिप्पणी, बोले ‘सिर्फ आलोचना के कारण…’

आईपीएल के पिछले कुछ सीजन के दौरान कई बार विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट को लेकर काफी बात हुई। इस दौरान यह भी कहा गया कि उनका गेम अब टी20 के हिसाब से नहीं रहा है और वह काफी कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में कोहली अपने आलोचकों को शांत करने का काम बखूबी कर रहे हैं। उनके बल्ले से निरंतर अच्छी पारियां आ रही हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी कमाल का है।

अभी तक विराट कोहली (Virat Kohli) ने 8 पारियों में 58.50 की औसत से 351 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 162.50 का है। उन्होंने 37 चौके और 14 छक्के जड़े हैं। कोहली के धमाकेदार अंदाज से संजय मांजरेकर भी इम्प्रेस दिख रहे हैं और उन्होंने कुछ अहम बातों का जिक्र किया है।

विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर संजय मांजरेकर का बयान

स्पोर्टस्टार से संजय मांजरेकर ने कहा,

“इससे एक बार फिर विराट कोहली के प्रशंसक भड़क उठेंगे। हमने इस सीजन में विराट कोहली को अलग अंदाज़ में, शानदार बल्लेबाजी करते देखा है – उनका स्ट्राइक रेट 140-150 रहा है। ये वही विराट कोहली हैं; उनमें कुछ भी नहीं बदला। बस उन्होंने तेज़ बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। और उन्होंने ऐसा क्यों किया? क्योंकि उन्हें दबाव बढ़ता हुआ दिख रहा था और लोग उनकी धीमी बल्लेबाजी की आलोचना कर रहे थे।”

इस पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि विराट कोहली के स्ट्राइक रेट में बढ़ोतरी का मुख्य कारण उनका अपने बाद आने वाले बल्लेबाजों पर भरोसा करना है। मांजरेकर ने कहा,

“तीन-चार साल पहले यह 150 का स्ट्राइक रेट 125-130 हुआ करता था। ऐसा सिर्फ इसलिए था क्योंकि विराट कोहली चौका लगाने के बाद एक-दो रन लेते थे। आखिर, वह अपनी पारी को लंबा खींचना चाहते थे और ज्यादा देर तक खेलना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि उन्हें ही पारी के अधिकांश समय तक बल्लेबाजी करनी होगी और निचले क्रम के बल्लेबाजों पर भरोसा नहीं था।”

IPL में 9000 रन बनाने वाले विराट कोहली पहले बल्लेबाज

जब भी विराट कोहली मैदान पर उतरते हैं तो कोई न कोई नया रिकॉर्ड बना देते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी 23 रनों की नाबाद पारी के दौरान किया। लक्ष्य छोटा होने के कारण कोहली को लंबी पारी खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने इस दौरान ही इतिहास रच दिया। कोहली के नाम आईपीएल में 9012 रन हो गए हैं और वह पहले ऐसी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लीग में 9000 का आंकड़ा हासिल किया है। बता दें कि वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

FAQs

IPL 2026 में अभी तक विराट कोहली का स्ट्राइक रेट कितना है?
162.50
विराट कोहली ने किस मैच में अपने आईपीएल करियर के 9000 रन पूरे किए?
DC vs RCB

यह भी पढ़ें: ‘’अब हम उसे…’’ BCCI ने तोड़ी चुप्पी, Riyan Parag मामले पर जारी किया बड़ा बयान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!