Posted inक्रिकेट (Cricket)

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, 2 युवा खिलाड़ियों को मिला डेब्यू

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए England की 12 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, 2 युवा खिलाड़ियों को मिला डेब्यू

England vs New Zealand Lord’s Test: आईपीएल 2026 के बाद, इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच तेजी से वापस आ रहा है और लगभग सभी टीमें द्विपक्षीय सीरीज खेलने में व्यस्त होने जा रही हैं। इस दौरान इंग्लैंड भी एक्शन में नजर आने वाला है, जिसे अपने घर पर न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है। दोनों टीमों के बीच 4 से 29 जून के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत तीन मैचों की सीरीज खेली जानी है।

इस सीरीज का पहला टेस्ट लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होना है। वैसे तो मैच की शुरुआत गुरुवार से होनी है लेकिन इंग्लैंड (England) ने पहले ही अपनी अंतिम 12 का ऐलान कर दिया है। अब इनमें से ही 11 खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा। इंग्लिश टीम ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ दो नए चेहरों को मौका भी दिया है, जो अपना टेस्ट डेब्यू करते नजर आ सकते हैं।

इन दो नए खिलाड़ियों को लॉर्ड्स में इंग्लैंड (England) दे सकता है टेस्ट डेब्यू का मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए England की 12 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, 2 युवा खिलाड़ियों को मिला डेब्यू

टेस्ट में इंग्लैंड (England) का प्रदर्शन कुछ समय से खास नहीं रहा है। इसी वजह से लॉर्ड्स टेस्ट के लिए जब स्क्वाड घोषित किया गया था, तो खराब प्रदर्शन वाले कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया था। इसमें एक नाम ओपनर जैक क्रॉली का था। क्रॉली को ड्रॉप करने की वजह से डरहम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एमिलियो गे को मौका मिला और अब वो अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। उन्होंने अभी तक इंग्लैंड के लिए सिर्फ तीन टी20आई ही खेले हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू की रेस में हैम्पशायर के तेज गेंदबाज सोनी बेकर का नाम भी है। बेकर ने पिछले साल व्हाइट बॉल डेब्यू किया था लेकिन टेस्ट में अभी तक अनकैप्ड हैं। 23 वर्षीय तेज गेंदबाज से इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम काफी प्रभावित हैं और उन्होंने बेकर की गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता को भी सराहा।

इन खिलाड़ियों को इंग्लैंड (England) की 12 में मिला मौका, बेंच पर ये 3 प्लेयर

इंग्लैंड (England) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अंतिम 12 में एमिलियो गे और सोनी बेकर के अलावा बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, विकेटकीपर जेमी स्मिथ, कप्तान बेन स्टोक्स, ओली रॉबिंसन, गस एटकिंसन, जोश टंग और शोएब बशीर को मौका दिया है। अब देखना होगा कि इनमें से किन 11 की किस्मत चमकती है।

पहले टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड में से जिन तीन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है, वे विकेटकीपर जेम्स रेव, लेग स्पिनर रेहान अहमद और तेज गेंदबाज मैट फिशर हैं। वैसे बल्लेबाजी लाइन-अप तय नजर आ रहा है। ऐसे में एकमात्र बदलाव गेंदबाजों में ही देखने को मिल सकता है और किसी एक बॉलर को बाहर किया जा सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड (England) की अंतिम 12

बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, एमिलियो गे, ओली रॉबिंसन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग।

FAQs

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट कब से शुरू हो रहा है?
4 जून

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच का हुआ अधिकारिक ऐलान, इस 53 वर्षीय भारतीय दिग्गज को मिली कमान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!