Posted inक्रिकेट (Cricket)

टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच का हुआ अधिकारिक ऐलान, इस 53 वर्षीय भारतीय दिग्गज को मिली कमान

Team India के नए गेंदबाजी कोच का हुआ अधिकारिक ऐलान, इस 53 वर्षीय भारतीय दिग्गज को मिली कमान

Team India New Bowling Coach: अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से भारत को एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेलना है। इसका आयोजन न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है, जो टेस्ट वेन्यू के रूप में डेब्यू करेगा, क्योंकि अभी तक यहां सिर्फ व्हाइट बॉल के ही मुकाबले हुए हैं।

आईपीएल 2026 के तुरंत बाद, भारतीय खिलाड़ियों को इंटरनेशनल ड्यूटी के लिए वापस एकजुट होना पड़ा है और सभी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच BCCI की तरफ से एक बड़ी घोषणा की गई है और टीम इंडिया (Team India) के कोचिंग स्टाफ में 53 वर्षीय भारतीय दिग्गज को गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल किया गया है।

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया (Team India) को मिला नया गेंदबाजी कोच

Team India के नए गेंदबाजी कोच का हुआ अधिकारिक ऐलान, इस 53 वर्षीय भारतीय दिग्गज को मिली कमान

दरअसल, गौतम गंभीर जब से हेड कोच बने हैं, तब से उनके स्टाफ में कोई भी स्पेशलिस्ट स्पिन कोच नहीं रहा है। तेज गेंदबाजी कोच के रूप में मोर्ने मोर्केल मौजूद हैं, जबकि रयान टेन डोशेट का रोल सहायक कोच का है। ऐसे में पिछले कुछ समय से स्पिन गेंदबाजों के संघर्ष को देखते हुए बीसीसीआई ने गंभीर के स्टाफ में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और स्पिन कोच के रूप में अच्छी पहचान बना चुके साईराज बहुतुले को नियुक्त किया है।

साईराज बहुतुले को लेकर मई में ही रिपोर्ट्स आ गई थीं कि उनकी टीम इंडिया (Team India) में स्पिन कोच के रूप में एंट्री हो सकती है और अब इसका आधिकारिक ऐलान हो गया है। बहुतुले आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के साथ इसी भूमिका में थे।

BCCI ने साईराज बहुतुले को बनाया टीम इंडिया (Team India) का स्पिन गेंदबाजी कोच

भारत (Team India) के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे खेल चुके साईराज बहुतुले की नियुक्ति को लेकर BCCI ने मीडिया रिलीज में बताया,

“पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज श्री बाहुले अपने साथ खिलाड़ी और कोच दोनों के रूप में व्यापक अनुभव लेकर आए हैं। वर्षों से उन्होंने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी प्रतिभाओं को निखारने और विकसित करने के लिए एक मजबूत प्रतिष्ठा बनाई है।”

टीम इंडिया के साथ जुड़ने पर साईराज बहुतुले की प्रतिक्रिया

साईराज बहुतुले ने टीम इंडिया (Team India) का स्पिन गेंदबाजी कोच बनना सम्मानजनक बताया और अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा,

“भारतीय मेंस क्रिकेट टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया जाना बहुत बड़ा सम्मान है। एक खिलाड़ी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात थी और अब कोचिंग के माध्यम से भारतीय क्रिकेट के लिए योगदान देना और भी ज्यादा खास है। मैं खिलाड़ियों के साथ काम करने और सभी फॉर्मेट में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं।”

अनुभव के मामले में साईराज बहुतुले धनी

साईराज बहुतुले का इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा लेकिन फर्स्ट क्लास में उन्होंने लगभग दो दशक तक अपना जलवा दिखाया। 188 मैचों में 630 विकेट लेने के साथ ही 6176 रन बनाए, जो उनकी ऑलराउंड क्षमता को भी दर्शाता है। खिलाड़ी के रूप में संन्यास के बाद, बहुतुले ने कोचिंग की तरफ रूख किया। उन्होंने कई घरेलू टीमों के हेड कोच के रूप में काम किया है।

इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में पंजाब किंग्स से पहले पिछले आईपीएल सीजन राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने अंडर-19 टीम के साथ 2022 और 2024 के वर्ल्ड कप में योगदान दिया था। इसके अलावा NCA में भी काम कर चुके हैं और जब वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय टीम के साथ बतौर कोच काम किया था, तब बहुतुले भी उनके साथ थे।

FAQs

साईराज बहुतुले को BCCI ने टीम इंडिया के साथ किस भूमिका में जोड़ा है?
स्पिन गेंदबाजी कोच

यह भी पढ़ें: बदल गया भारत का अफगानिस्तान टेस्ट मैच स्क्वाड, पूरे 21 खिलाड़ी बने दल का हिस्सा, गिल कप्तान, केएल उपकप्तान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!