RCB
RCB

आईपीएल (IPL) की सबसे हाइलाइटेड टीमों में से एक RCB ने एक बार भी आईपीएल (IPL) ट्रॉफी को अपने नाम किया है। हर बार आईपीएल  शुरू होने से पहले RCB के समर्थक यह दावा करते हैं कि, इस बार आईपीएल (IPL) की चैंपियन हमारी टीम बनेगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता है। पिछले 16 सीजन से RCB लगातार आईपीएल (IPL) में असफल हो रही है और अपनी असफलता को दूर करने के लिए ही RCB की मैनेजमेंट ने अपने कप्तान विराट कोहली को कप्तानी के पद से हटाया था।

फिर टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी फाफ डू प्लेसी को अपना कप्तान नियुक्त किया था और अब उनकी कप्तानी में भी टीम का वही हाल है। अब एक बार फिर से RCB अपना कप्तान बदलने का फैसला कर सकती है और उनकी जगह पर संभावनाएं हैं कि विराट कोहली एक बार फिर से बतौर कप्तान नजर आ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली एक बार फिर से कर सकते हैं RCB की कप्तानी

विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी
विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी

विराट कोहली उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी की तरफ से आईपीएल (IPL) में भाग लिया है। विराट ने अपने करियर में लंबे समय तक आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी RCB की कमान अपने हाथों में संभाली थी। साल 2016 में विराट की कप्तानी में RCB ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक थी लेकिन नाजुक हालात में RCB की पूरी टीम ही चोक कर गई।

RCB की टीम का यह सिलसिला शुरू से चलता आ रहा है। विराट ने साल 2021 में कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद फिर फ़ाफ डू प्लेसी को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। अब एक बार फिर से ऐसी संभावनाएं हैं कि, विराट कोहली RCB की कमान फिर से अपने हाथों में ले सकते हैं।

2022 में कप्तान बने थे फाफ डू प्लेसी

साल 2022 में RCB की मैनेजमेंट ने फ़ाफ डू प्लेसी को टीम का कप्तान नियुक्त किया था, फ़ाफ डू प्लेसी के कप्तान बनते ही यह लगा था कि अब RCB के हालात सुधर सकते हैं। लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल परे है, फ़ाफ डू प्लेसी की कप्तानी में भी RCB की किस्मत नहीं बदली।

कुछ ऐसा है विराट कोहली का आईपीएल करियर

अगर बात करें विराट कोहली के आईपीएल करियर की तो वो बहुत ही शानदार है, विराट मौजूदा समय में आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। विराट कोहली ने अपने अभी तक के आईपीएल करियर में खेले गए 237 मैचों की 229 पारियों में 37.25 की औसत और 130.02 के स्ट्राइक रेट से 7263 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से 7 शतकीय और 50 अर्धशतकीय पारियाँ निकली हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – एशिया कप से बाहर हुआ टीम इंडिया का सबसे अहम खिलाड़ी, BCCI ने खुद ट्वीट कर किया ऐलान