Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हेड कोच बनते ही गौतम गंभीर उठा रहे बड़ा कदम! 612 दिन से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी को बना रहे सीधे कप्तान

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने हाल ही में टीम इंडिया के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है. गौतम गंभीर टीम इंडिया के लिए अपने कार्यकाल की शुरुआत 27 जुलाई से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे से करने वाले है.

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में जिम्मेदारी निभाने से पहले ही गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने एक बोल्ड डिसिशन लेते हुए श्रीलंका दौरे पर एक ऐसे खिलाड़ी को टीम के कप्तान के रूप में चुनने का फैसला किया है. जिन्होंने बीते 612 दिनों से टीम इंडिया के लिए कोई मुक़ाबला नहीं खेला है.

ऋषभ पंत को गौतम गंभीर बनाना चाहते है कप्तान

Gautam Gambhir

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जिन्होंने साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में खेलकर लगभग 18 महीनों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी. उन्हें गौतम गंभीर श्रीलंका दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान के रूप में नियुक्त कर सकते है.

ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) श्रीलंका दौरे पर रेस्ट लेने का फैसला कर चूके है. जिस वजह से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम इंडिया के वनडे फॉर्मेट की कप्तानी ऋषभ पंत को प्रदान कर सकते है.

612 दिनों के बाद वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर सकते है पंत

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया (Team India) के लिए अपना आखिरी वनडे मुक़ाबला साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मुक़ाबला खेलने के बाद ऋषभ पंत का साल 2022 के अंत में भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ था.

जिसके बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बीते 612 दिनों से कोई इंटरनेशनल वनडे मुक़ाबला नहीं खेला है. जिस वजह से ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ पंत को 612 दिनों के बाद टीम इंडिया (Team India) के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलने का मौका मिल सकता है.

कुछ खास नहीं है ऋषभ पंत के वनडे फॉर्मेट के आंकड़े

टीम इंडिया (Team India) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने अब तक 30 वनडे मुक़ाबले खेले है. इन 30 वनडे मुक़ाबलों में ऋषभ पंत ने 34.60 की औसत और 106.65 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 865 रन बनाए है. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इस दौरान टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में 5 अर्धशतकीय और 1 शतकीय पारी खेली है.

यह भी पढ़े: टी20 के बाद अब वनडे और टेस्ट से भी संन्यास लेंगे रोहित-विराट, गौतम गंभीर ने किया मजबूर, कहा-‘उनकी कोई जगह नहीं’

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!