Chris Gayle-AB de Villiers Reacts on RCB Title Win: आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर रॉयल चैलेंजर्स ने इतिहास रच दिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम आईपीएल में बैक-टू-बैक ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी फ्रेंचाइजी बन गई।
RCB की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद सिर्फ मौजूदा खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि टीम के पूर्व दिग्गज भी बेहद भावुक नजर आए। इस दौरान बेंगलुरु की टीम के दो पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स का का इमोशनल मैसेज चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछली बार जब टीम चैंपियन बनी थी तो इन दोनों खिलाड़ियों ने भी ट्रॉफी सेलिब्रेशन ज्वाइन किया था लेकिन इस बार सोशल मीडिया के जरिए संदेश दिया।
क्रिस गेल का जोश सोशल मीडिया पर छाया

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल RCB की जीत के बाद बेहद उत्साहित नजर आए। गेल ने स्टूडियो से ही वीडियो जारी कर टीम को बधाई दी और अपने अंदाज में ‘RCB, RCB’ के नारे लगाए। उनका यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
View this post on Instagram
RCB की जीत पर एबी डीविलियर्स हुए भावुक
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान अहमदाबाद में मौजूद थे। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए RCB की जमकर तारीफ की। डिविलियर्स ने कहा कि टीम ने पूरे सीजन में शानदार निरंतरता दिखाई और योजना से लेकर क्रियान्वयन तक हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
डीविलियर्स ने कहा कि लगातार दो बार ट्रॉफी जीतना किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने स्टेडियम के माहौल को भी यादगार बताया और कहा कि इतने बड़े स्तर पर प्रशंसकों का समर्थन देखना उनके लिए गर्व की बात है। पूर्व स्टार बल्लेबाज ने RCB को आईपीएल 2026 की ‘परफेक्ट टीम’ तक बताया।
बता दें कि RCB और डिविलियर्स का रिश्ता हमेशा खास रहा है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है और उनकी जर्सी नंबर 17 को भी सम्मान दिया गया है। यही कारण है कि टीम की हर बड़ी सफलता उनके लिए भावनात्मक पल बन जाती है।
GT को फाइनल में हराने में RCB को नहीं हुई परेशानी
अहमदाबाद में IPL 2026 का फाइनल होने के कारण काफी सारे लोगों को लग रहा था कि RCB के खिलाफ गुजरात की टीम घरेलू मैदान की परिस्थितियों का फायदा उठाकर चौंका सकती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी का न्योता दिया और शुभमन गिल की टीम जैसे-तैसे 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बना पाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए हुए बेंगलुरु ने 18 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करते हुए ख़िताब पर कब्जा जमा लिया।
FAQs
RCB ने लगातार दो बार IPL ट्रॉफी जीतने के मामले में किन टीमों की बराबरी की?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 खत्म, अब इन खतरनाक टीमों से भिड़ेगा भारत, पूरा शेड्यूल आया सामने, जानें कब और किस डेट को होंगे मैच