Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 खत्म, अब इन खतरनाक टीमों से भिड़ेगा भारत, पूरा शेड्यूल आया सामने, जानें कब और किस डेट को होंगे मैच

IPL 2026 Concludes: India Now Set to Face These Formidable Teams—Full Schedule Revealed; Find Out When and on Which Dates the Matches Will Take Place.

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का समापन हो चुका है और आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर रजत पाटीदार की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत का हर जगह गुणगान गया जा रहा है।

लेकिन अब आईपीएल के समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का सारा फोकस इंटरनेशनल क्रिकेट पर शिफ्ट होने वाला है और इंटरनेशनल क्रिकेट में आईपीएल 2027 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को कई बड़ी टीमों से भिड़ना है और इस दौरान काफी कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। तो आइए आईपीएल 2027 पहले से के टीम इंडिया के शेड्यूल पर नजर डाल लेते हैं।

IPL 2026 के बाद का सामने आया टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Team India's Complete Schedule Post-IPL 2026 Revealed
Team India’s Complete Schedule Post-IPL 2026 Revealed

आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ घर पर एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां वो टी20 और वनडे मुकाबले खेलते नजर आएगी।

इसके बाद भारत को श्रीलंका का दौरा टेस्ट मैच और अफगानिस्तान का दौरा टी20 मैच के लिए करना है। इसके बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत का दौरा करेगी और दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे।

इसके बाद इंडिया को न्यूज़ीलैंड में उसके साथ दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं। यह इंडिया की सबसे बड़ी सीरीज रहने वाली है। भारत को फिर श्रीलंका के साथ घर पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। इसके बाद अगले साल आईपीएल 2027 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम घर पर ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच टेस्ट मैच खेलेगी।

अफगानिस्तान का भारत दौरा 2026

1 टेस्ट

  1. 6 जून – 10 जून: पूर्वाह्न महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

3 वनडे

  1. 14 जून, रविवार: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम, धर्मशाला
  2. 17 जून बुधवार: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  3. 20 जून, शनिवार: एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम, चेपॉक, चेन्नई

इंडिया का आयरलैंड दौरा 2026

2 टी20 इंटरनेशनल

  1. 26 जून, शुक्रवार: सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफ़ास्ट
  2. 28 जून, रविवार: सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफ़ास्ट

भारत का इंग्लैंड दौरा 2026

5 T20I

  1. 1 जुलाई, बुधवार: रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
  2. 4 जुलाई, शनिवार: एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफ़र्ड, मैनचेस्टर
  3. 7 जुलाई, मंगलवार: ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
  4. 9 जुलाई, गुरूवार: सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल
  5. 11 जुलाई, शनिवार: यूटिलिटा बाउल, साउथैम्प्टन।

3 ODI

  1. 14 जुलाई (मंगलवार): एजबेस्टन, बर्मिंघम
  2. 16 जुलाई (गुरूवार): सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
  3. 19 जुलाई (रविवार): लॉर्ड्स, लंदन।

यह भी पढ़ें: फाइनल के तुरंत बाद गुजरात टाइटंस के साथ हुआ बड़ा हादसा, आग की लपटों में घिरी बस, सबकुछ हुआ धुआं-धुआं

भारत का श्रीलंका दौरा 2026

मैच: 2 टेस्ट
समय: अगस्त 2026
स्थान: श्रीलंका

भारत का अफगानिस्तान दौरा 2026

मैच: 3 T20
समय: सितंबर 2026
स्थान: अफगानिस्तान

वेस्टइंडीज का भारत दौरा 2026

मैच: 3 ODI, 5 T20
समय: सितंबर – अक्टूबर 2026
स्थान: भारत

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026

मैच: 2 टेस्ट, 3 ODI, 5 T20
समय: अक्टूबर – नवंबर 2026
स्थान: न्यूजीलैंड

श्रीलंका का भारत दौरा 2026

मैच: 3 ODI, 3 T20
समय: दिसंबर 2026
स्थान: भारत

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 2027

मैच: 5 टेस्ट
समय: जनवरी – फरवरी 2027
स्थान: भारत

FAQs

आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया को सबसे पहली सीरीज किसके साथ खेलनी है?
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम की हुई घोषणा, इन 15 खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने दिया गोल्डन चांस

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!