GT vs KKR Match Report: IPL 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया और मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की, जबकि केकेआर को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद में पहले खेलते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 180 का स्कोर बनाया, जवाब में गुजरात की टीम ने 19.4 ओवर में 181/5 का स्कोर बनाया।
कोलकाता की GT vs KKR मैच में शुरूआती ओवरों में ही हुई हालत खराब

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथी ही गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में पहला झटका लगा और वह एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में खाता खोले बिना ही आउट हो गए। शानदार फॉर्म में चल रहे अंगकृष रघुवंशी का बल्ला भी खामोश रहा और वह चार गेंदों में आठ रन ही बना पाए। सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे ओपनर टिम साइफर्ट ने दो चौके और एक छक्का लगाकर सकरात्मक शुरुआत का प्रयास किया लेकिन ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 14 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
चार ओवर में 32/3 का स्कोर हो जाने से GT vs KKR मैच में कोलकाता की टीम दबाव में आ गई और अगले दो ओवर में सिर्फ 5 रन ही बनाए, जिससे पावरप्ले का अंत 37/3 के स्कोर के साथ हुआ।
कैमरन ग्रीन की अर्धशतकीय पारी, रिंकू समेत अन्य बल्लेबाज रहे फ्लॉप
कोलकाता नाइट राइडर्स की लड़खड़ाती पारी को संभालने का काम कैमरन ग्रीन ने रोवमैन पॉवेल के साथ किया। इनके बीच 55 रनों की साझेदारी हुई लेकिन 43 गेंदों का सहारा भी लिया। जब यह जोड़ी तेजी से रन बनाने को देख रही थी, तभी 27 के निजी स्कोर पर पॉवेल को अशोक शर्मा ने आउट कर दिया। इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए अनुकूल रॉय भी कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 9 रन बनाए लेकिन इस दौरान ग्रीन ने मोर्चा संभालते हुए तेजी से रन बनाए और अर्धशतक पूरा करते हुए पांचवें विकेट के लिए 23 गेंदों में 60 रन जोड़े।
GT vs KKR मैच में कोलकाता की टीम ने 15 ओवर में 148/5 का स्कोर बना लिया था और उम्मीद थी कि शायद 200 के आंकड़े तक पहुंचने में सफल रहे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले रिंकू सिंह 1 रन बनाकर आउट हुए और फिर रमनदीप सिंह भी 17 रनों की पारी खेलकर चलते बने। आगे भी ऐसा ही मामला चलता रहा और ग्रीन ने अंतिम पांच ओवर में 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें सिर्फ 4 रन ही बनाए। कुल 32 रन आने के कारण केकेआर 180 तक ही पहुंच पाई। ग्रीन ने 55 गेंदों में 79 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए कागिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
GT vs KKR मुकाबले में गुजरात की पावरप्ले में धमाकेदार शुरुआत, कप्तान गिल ने किया काउंटर अटैक
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को GT vs KKR मैच में कप्तान शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ तेज शुरुआत दिलाई। गिल ज्यादा आक्रामक अंदाज में खेलते नजर आए, वहीं सुदर्शन ने उनका साथ दिया। इनके बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। फिर छठे ओवर की पहली गेंद पर सुदर्शन आउट हो गए, जिन्होंने 16 गेंदों में 22 रन बनाए। हालांकि, जोस बटलर ने इस ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर शानदार तरीके से पावरप्ले का अंत किया और गुजरात ने 71/1 का स्कोर बनाया।
शतक के नजदीक जाकर गिल हुए आउट, गुजरात को KKR vs GT मैच में मिली जीत
पावरप्ले के बाद, 10वें ओवर में गुजरात टाइटंस ने अपना दूसरा विकेट गंवाया और जोस बटलर 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, शुभमन गिल ने वाशिंगटन सुंदर (13) के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। उम्मीद थी कि गिल के बल्ले से शतक देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गिल 50 गेंदों में 86 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे।
रन चेज में गिल का विकेट 158 के स्कोर पर गिरा, लेकिन तब तक गुजरात टाइटंस मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी। इसके बाद, ग्लेन फिलिप्स (19) और राहुल तेवतिया (7*) की पारियों की मदद से जीटी ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज की। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
FAQs
GT ने KKR को कितने विकेट से हराया?
GT vs KKR मैच में शुभमन गिल ने कितने रनों की पारी खेली?
यह भी पढ़ें: विराट कोहली इस मॉडल की खूबसूरती पर फ़िदा, हर तस्वीर को निहारते हुए कर रहे LIKE, स्क्रीनशॉट वायरल