Posted inIndian Premier League (IPL)

व‍िराट कोहली इस मॉडल की खूबसूरती पर फ़िदा, हर तस्वीर को निहारते हुए कर रहे LIKE, स्क्रीनशॉट वायरल

Virat Kohli is captivated by this model's beauty; he is liking every single one of her photos—and the screenshots have gone viral.

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) का दिल एक जर्मन मॉडल पर आ गया, यह बात हम नहीं बल्कि यह बात सोशल मीडिया पर कुछ फैंस का कहना है, क्योंकि कोहली ने हाल ही में जर्मन दक्षिण अफ्रीकी मॉडल और इनफ्लुएंसर लिज लैज (LizLaz) की एक इंस्टाग्राम फोटो लाइक की और जैसे ही उन्होंने यह तस्वीर लाइक की यह चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया। उस पल के बाद से ही लोग लगातार इसी की चर्चा कर रहे हैं। तो आइए जान लेते हैं क्या है सारा माजरा।

विराट कोहली हुए LizLaz पर फ़िदा

Virat Kohli liked LizLaz's photo.
Virat Kohli liked LizLaz’s photo.

दरअसल, जब से विराट कोहली ने लिज लैज की तस्वीर लाइक की है, तब से हर कोई एक ही बात कह रहा है कि लगता है विराट कोहली लिज लैज के प्यार में पड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो रहा है और लोग लगातार इसी पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। तमाम प्लेटफार्म पर सबसे बड़ी स्पोर्ट्स खबर इस समय यही बनी हुई है।

हालांकि ऐसा नहीं है कि किंग कोहली का कोई प्यार का सीन है। यह जस्ट एक नॉर्मल पोस्ट लाइक करना है। दरअसल, किंग कोहली ने साल 2025 में अवनीत कौर के एक फोटो को भी लाइक किया था और लेकिन उस दौरान उन्होंने बाद में क्लेरिफिकेशन देते हुए एल्गोरिथम का ग्लिच बता दिया था। इसके चलते उस टाइम कोहली की काफी ट्रोलिंग हुई थी।

फैंस ने कोट इन 4K और कई तरह के मजेदार मिम्स बनाकर इस मामले का काफी मजा लिया था। हालांकि अवनीत कौर को भी इससे बहुत फायदा हुआ था। उन्होंने बहुत जल्द और अधिक नाम बना लिया। उन्होंने करीब डेढ़ से दो दिन के अंदर अंदर एक मिलियन फॉलोअर गेन कर लिए थे। इसका फायदा लिज लैज को भी हो रहा है और उनके भी सोशल मीडिया पर लगातार फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लिज लैज के खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्रम पर फॉलोअर 456K हो गए हैं। लेकिन पहले यह करीब 400K के आस-पास थे।

यह भी पढ़ें: 17 लाख का टिकट स्कैम! चिन्नास्वामी स्टेडियम में टिकट काला बाजारी का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड कैंटीन कर्मचारी पहुंचा जेल

कौन हैं लिज लैज?

ज्ञात हो कि लिज लैज जर्मनी में रहने वाली एक मॉडल, व्लॉगर और सिंगर हैं, जोकि मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका से भी जुड़ी हुई हैं। वो क्रिकेट की प्रेमी भी हैं। वो भारत में अपने ट्रैवल कंटेंट के लिए भी लोकप्रिय हैं। उन्हें कई बार RCB की जर्सी में RCB की तारीफ़ करते देखा गया है। यही नहीं वो कई बार इंटरव्यू में विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर भी बता चुकी हैं।

फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने क्लिक की थी तस्वीर

बताते चलें कि किंग विराट कोहली ने जिस तस्वीर को लाइक किया है उसे फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने जनवरी 2026 में पोस्ट किया था। यह एक ‘गोल्डन ऑवर’ फोटो थी और इसे 30 तारीख को उपलोड किया गया था।

फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने लिज लैज के संग कोलेब्रेशन में तस्वीर साझा की है और जैसे ही कोहली ने इसे लाइक किया उन्होंने बिना किसी देरी ‘लाइक’ का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दिया। इतना ही नहीं फोटोग्राफर ने इसकी रील भी बनाकर डाल दी और देखते ही देखते यह खबर जंगल में आग की तरह फेल गई। हालांकि अब कोहली ने लाइक हटा दिया है। मगर फैंस को मसाला मिल गया है।

FAQs

विराट कोहली ने किसकी तस्वीर लाइक की है?
लिज लैज
विराट कोहली की पत्नी का क्या नाम है?
अनुष्का शर्मा

यह भी पढ़ें: Cameron Green ने GT vs KKR मैच में लगाया जबरदस्त छक्का, डिस्प्ले कार का हुआ बुरा हाल; देखें वायरल वीडियो

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!