Posted inक्रिकेट (Cricket)

GT vs RCB: गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, गिल ने 238.88 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही; भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी बेकार

GT vs RCB: गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, गिल ने 238.88 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही; भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी बेकार 1

GT vs RCB: IPL 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की और इस सीजन मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले खेलते हुए आरसीबी ने 19.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए, जवाब में गुजरात ने 15.5 ओवर में 158/6 का स्कोर बनाया।

बेथेल-कोहली GT vs RCB मैच के दौरान पावरप्ले में आउट, बेंगलुरु की दो झटकों के साथ शुरुआत

GT vs RCB: गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, गिल ने 238.88 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही; भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी बेकार

GT vs RCB मैच में टॉस गंवाने के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया। विराट कोहली काफी आक्रामक अंदाज में नजर आए और उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा की क्लास लगाते हुए लगातार पांच चौके जड़ दिए। हालांकि, फिर तीसरे ओवर में आरसीबी को झटका लगा और जैकब बेथेल फिर से फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली भी तेज शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं तब्दील कर पाए और 13 गेंदों में 28 रन बनाकर चौथे ओवर में 35 के स्कोर पर चलते बने।

इसके बाद, देवदत्त पडीक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। इन दोनों ने GT vs RCB मैच में बल्लेबाजी के दौरान पावरप्ले में बेंगलुरु की टीम को तीसरा झटका नहीं लगने दिया और स्कोर 59/2 रहा।

मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप शो, GT vs RCB मैच में पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई टीम

पडीक्कल और पाटीदार की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 79 तक पहुंचाया लेकिन फिर आठवें ओवर में पाटीदार को कंट्रोवर्सियल कैच आउट दिया, जिससे आरसीबी का खेमा खुश नजर नहीं आया लेकिन कप्तान की पारी 15 गेंदों में 19 के स्कोर पर समाप्त हो गई। इसके बाद, विकेटों की झड़ी लग गई, जिसे कारण टीम की GT vs RCB मैच में बड़े स्कोर तक पहुंचने की संभावना काफी कम हो गई। जितेश शर्मा सिर्फ 1 रन बना पाए। वहीं, टिम डेविड ने 9 और क्रुणाल पांड्या ने 4 रन बनाए।

हालांकि, गिरते विकेटों के बीच 24 गेंदों में 40 रन बनाकर पडीक्कल ने एक छोर संभाला हुआ था लेकिन 14वें ओवर में 126 के स्कोर पर उनकी पारी का अंत भी हो गया। रोमारियो शेफर्ड ने 17 रन बनाए। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर के बल्ले से 12 रन आए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 15 रनों की नाबाद पारी खेली। लगातार विकेटों के कारण GT vs RCH मैच में बेंगलुरु की पारी में चार गेंदें शेष रह गईं। गुजरात टाइटंस की तरफ से अरशद खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

गिल ने GT vs RCB मैच में गुजरात को दिलाई तेज शुरुआत, फिर लगे झटके

GT vs RCB मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की और अपनी पहली 10 गेंदों में 35 रन जड़ दी । इस दौरान उन्होंने हेजलवुड के ओवर में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन बटोरे। हालांकि, फिर तीसरे ओवर में गुजरात को पहला झटका लग गया और साई सुदर्शन 6 रन बनाकर 42 के स्कोर पर आउट हो गए।

गुजरात टाइटंस ने GT vs RCB मैच में अपनी पारी के चौथे ओवर में 50 रन पूरे किए लेकिन फिर पांचवें ओवर में बड़ा झटका लगा और गिल 18 गेंदों में 43 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

जोस बटलर का तूफानी अंदाज, तेवतिया ने GT vs RCB मैच में गुजरात को दिलाई जीत

गिल के आउट होने के बाद, गुजरात टाइटंस को GT vs RCB मैच में मिली तेज शुरुआत को बरकरार रखने का काम जोस बटलर ने किया और उन्होंने काफी तेजी से रन बटोरे। बटलर ने 19 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली। हालांकि, इसके बाद शाहरुख़ खान (8) और वाशिंगटन सुंदर (12) जल्दी-जल्दी आउट हो गए, जिससे गुजरात की पकड़ से मैच दूर जाता दिखा।

इसके बाद, छठे विकेट के लिए इम्पैक्ट प्लेयर राहुल तेवतिया ने जेसन होल्डर (12) के साथ 30 रनों की साझेदारी करते हुए GT vs RCB मैच में गुजरात की वापसी करा दी। फिर उन्होंने 17 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली और 16वें ओवर में अपनी टीम को जीत दिला दी। राशिद खान भी 7 रन बनाकर नाबाद रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

FAQs

GT vs RCB मैच में किस टीम ने जीत हासिल की?
गुजरात टाइटंस

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: रोहित शर्मा की वनडे टीम से परमानेंट छुट्टी, संजू सैमसन को मौका दे रहे गौतम गंभीर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!