Posted inक्रिकेट (Cricket)

दाढ़ी की वजह से शुभमन गिल के हार्दिक पांड्या ने लिए मजे, जबरदस्त रिएक्शन से किया हैरान; देखें वायरल वीडियो

दाढ़ी की वजह से Shubman Gill के हार्दिक पांड्या ने लिए मजे, जबरदस्त रिएक्शन से किया हैरान; देखें वायरल वीडियो

Hardik Pandya’s reaction to Shubman Gill’s beard: आईपीएल 2026 में आज सीजन का 30वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। मैच में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और मुंबई की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला है।

इस मैच के टॉस के दौरान एक मजेदार वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का दाढ़ी वाला लुक देखकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मजे लेते नजर आए।

IPL 2026 में वापस आने के बाद से शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपनाया बियर्ड लुक

दाढ़ी की वजह से Shubman Gill के हार्दिक पांड्या ने लिए मजे, जबरदस्त रिएक्शन से किया हैरान; देखें वायरल वीडियो

शुभमन गिल (Shubman Gill) उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में कभी भी बियर्ड वाला लुक नहीं रखा था। गिल क्लीन शेव रखना पसंद करते हैं और इसी वजह से उनका दाढ़ी वाला लुक कभी नहीं नजर आया था। मौजूदा आईपीएल सीजन की शुरुआत भी गिल ने अपने पुराने लुक के साथ ही की थी लेकिन 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मसल स्पाज्म के कारण नहीं खेल पाए थे। इसके बाद, जब गिल 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापस आए तो उन्होंने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि क्लीन शेव के बजाय उन्होंने बियर्ड लुक रखा हुआ था।

तब से शुभमन गिल (Shubman Gill) ने यही बियर्ड वाला लुक ही अपना रखा है और इसी वजह से जब उन्हें हार्दिक पांड्या ने देखा तो मजेदार रिएक्शन दिया और फिर गले लगा लिया।

शुभमन गिल के बियर्ड लुक पर ऐसा रहा हार्दिक पांड्या का रिएक्शन

GT vs MI मैच के टॉस से पहले जब शुभमन गिल (Shubman Gill) को हार्दिक पांड्या ने देखा तो अलग ही रिएक्शन दिया। हार्दिक अपनी ठोड़ी पर हाथ रखकर शुभमन की दाढ़ी की तरफ इशारा करते हुए कुछ मजाकिया अंदाज में बात कर रहे हैं, जैसे “ये क्या नया लुक है यार” या “दाढ़ी तो बढ़िया आ गई” वाला स्टाइल। उनके चेहरे पर मुस्कान और हाथों के जेस्चर से साफ लग रहा है कि वो शुभमन के बियर्ड लुक के मजे ले रहे थे लेकिन उनका इरादा बिलकुल भी गलत नहीं था। वह सिर्फ दोस्ताना अंदाज में ऐसा कर रहे थे। वीडियो के अंत में हार्दिक ने शुभमन के सिर पर प्यार से हाथ रखा और गले भी लगाया, जो दिखाता है कि ये मजाक प्यार भरा था, न कि कोई नेगेटिव कमेंट।

कुछ फैंस इसे मजाक उड़ाना कह रहे हैं, लेकिन कई लोग मान रहे हैं कि हार्दिक पांड्या वास्तव में शुभमन गिल की दाढ़ी वाले लुक को लेकर प्रशंसा कर रहे थे।

IPL में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शुभमन गिल (Shubman Gill) खेल चुके हैं

हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच काफी पुराना रिश्ता है। ये दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी मुकाबले साथ खेल चुके हैं। वहीं, आईपीएल में गिल का कद हार्दिक की कप्तानी में ही बड़ा हुआ। दरअसल, जब 2022 में गुजरात टाइटंस ने डेब्यू किया था तो कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक को दी थी और बल्लेबाज के रूप में शुभमन को साइन किया था।

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने पहले दो सीजन में ही कमाल कर दिया और हार्दिक पांड्या की कप्तानी को सफलता दिलाने में अहम रोल निभाया। GT ने पहले ही सीजन टाइटल अपने नाम किया और उस दौरान गिल ने 426 रन मारे। इसके बाद, अगले सीजन 890 रन बनाए, जो आईपीएल के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं।

हालांकि, फिर 2024 के सीजन से पहले हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में चले गए और गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को कप्तान बना दिया। हालांकि, बतौर कप्तान अभी तक गिल को ज्यादा सफलता नहीं मिली है लेकिन इस सीजन उनके पास बड़ा मौका है कि वो अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाएं।

FAQs

IPL 2026 में शुभमन गिल किस लुक के साथ खेल रहे हैं?
बियर्ड लुक
GT vs MI मैच कहां खेला जा रहा है?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

यह भी पढ़ें: SRH vs DC Playing 11: कैसी होगी हैदराबाद बनाम दिल्ली मैच की प्लेइंग-XI? देखें सभी खिलाड़ियों के नामों की लिस्ट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!